MogaPunjab News: लाला लाजपत राय को गुरप्रीत कौर ने दी श्रद्धांजलि, देखें...

Punjab News: लाला लाजपत राय को गुरप्रीत कौर ने दी श्रद्धांजलि, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

हरसिमरत कौर बादल पर CM Mann की पत्नी ने साधे निशाने

मोगाः महान स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय का 98वां बलिदान दिवस उनके पैतृक गांव ढुडीके में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर विशेष रूप से कार्यक्रम में पहुंचीं। उन्होंने लाला लाजपत राय की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और देश की आजादी के लिए उनके अतुलनीय योगदान को याद किया। कार्यक्रम में निहाल सिंह वाला के विधायक मनजीत सिंह बिलासपुर, एसडीएम मोगा सतिंदर सिंह रानीके और डीएसपी अनवर अली भी मौजूद रहे। इनके अलावा पूर्व मंत्री मालती थापर, लाला लाजपत राय जन्मस्थान स्मारक कमेटी के पदाधिकारी, गांव के मौजूदा सरपंच, विद्यार्थी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।

इस दौरान सभी ने महान स्वतंत्रता सेनानी के जीवन, संघर्ष और देश के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए उन्हें नमन किया। वहीं, लाला लाजपत राय जन्मस्थान स्मारक कमेटी की ओर से कार्यक्रम में पहुंची प्रमुख हस्तियों को सम्मानित भी किया गया। डॉ. गुरप्रीत कौर ने संबोधन में कहा कि लाला लाजपत राय को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि लाला लाजपत राय जी ने देश की आजादी और लोगों के अधिकारों के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने कभी अपने निजी हितों या परिवार के बारे में नहीं सोचा, बल्कि हमेशा देश और पंजाब की भलाई को प्राथमिकता दी।

उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में भी अहम योगदान दिया। डॉ. गुरप्रीत कौर ने गांव ढुडीके की संगत, सरपंच और विधायक मनजीत सिंह बिलासपुर का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक धरती पर आकर उन्हें महान स्वतंत्रता सेनानी को नमन करने का अवसर मिला। उन्होंने गांववासियों की ओर से रखी गई मांगों को मुख्यमंत्री भगवंत मान तक पहुंचाने और ऐतिहासिक संस्था के लिए फंड बढ़ाने सहित जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाने का भरोसा भी दिया। डॉ गुरप्रीत कौर ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में हमारा चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं है।

उन्होंने हरसिमरत कौर बादल के ‘मावां-धीयां ललकार’ कार्यक्रम को लेकर पूछे गए सवाल पर डॉ. गुरप्रीत कौर ने जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि पहले जाकर उनके भाई विक्रमजीत सिंह मजीठिया के घर के बाहर धरना में बैठे। क्योंकि पंजाब में नशा कौन लेकर आया है, यह बात पंजाब की जनता अच्छी तरह जानती है। उन्होंने आगे कहा कि इस बार भी जनता अपने वोट के जरिए जवाब देगी। जनता खुद फैसला करेगी कि किसने पंजाब के लिए अच्छे काम किए हैं और किसने पंजाब में नशे को बढ़ावा दिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.


Related Articles

Hot this week

ग्रैप-3 हटने के बाद भी दिल्ली की हवा जहरीली, एम्स का AQI 354 दर्ज

नई दिल्लीः दिल्ली में ग्रैप-3 हटने के बाद प्रदूषण...

Punjab News: स्विफ्ट कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में कारोबारी की मौत

गुरदासपुरः फतेहगढ़ चूड़ियां में पुराने बस स्टैंड के पास...

Punjab News: सस्ते तेल का झांसा देकर ठगी को लेकर भिड़े रेहड़ी संचालक और ई-रिक्शा चालक

बठिंडाः जिले में शातिर ठग ने सस्ते रिफाइंड और...

Canada में युवक का जलती कार के अंदर मिला शव, टारगेट किलिंग का शक

ओटावाः कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया के लैंगली इलाके में...

कड़ाके की ठंडः लाहुल-स्पीति में माइनस में पहुंचा तापमान, देखें वीडियो

शिमलाः हिमाचल प्रदेश में हाल ही में बर्फबारी से...

ग्रैप-3 हटने के बाद भी दिल्ली की हवा जहरीली, एम्स का AQI 354 दर्ज

नई दिल्लीः दिल्ली में ग्रैप-3 हटने के बाद प्रदूषण का स्तर फिर बढ़ने लगा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड...

Punjab News: स्विफ्ट कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में कारोबारी की मौत

गुरदासपुरः फतेहगढ़ चूड़ियां में पुराने बस स्टैंड के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक इकबाल...

Punjab News: सस्ते तेल का झांसा देकर ठगी को लेकर भिड़े रेहड़ी संचालक और ई-रिक्शा चालक

बठिंडाः जिले में शातिर ठग ने सस्ते रिफाइंड और सरसों के तेल की सप्लाई दिलाने का झांसा देकर रेहड़ी...

Canada में युवक का जलती कार के अंदर मिला शव, टारगेट किलिंग का शक

ओटावाः कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया के लैंगली इलाके में दर्दनाक घटना सामने आई है। एक जलती हुई कार के...