MogaPunjab News: घर के बाहर बैठी महिला की बालियां झपट स्नेचर फरार,...

Punjab News: घर के बाहर बैठी महिला की बालियां झपट स्नेचर फरार, एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोगाः शहर के गुरु अर्जुन देव नगर में बोबी महंत मंदिर के पास घर के बाहर बैठी 82 साल की महिला को बाइक सवार झपटमारों ने निशाना बनाया और 3 लाख रुपए कीमत के कानों के कुंडल झपटकर फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरा आरोपी फरार हो गया। वारदात घर के निकट लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

थाना सिटी साउथ के एएसआई हरजिंदर सिंह ने बताया कि गुरु अर्जुन देव नगर, गली नंबर 6/5 बोबी महंत मंदिर के नजदीक रहते कुलवीर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि शाम को 5 बजे उसकी माता चरणजीत कौर घर के मेन गेट के पास कुर्सी पर बैठी थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो अज्ञात व्यक्ति आए। जब तक परिवार या आसपास के लोग कुछ समझ पाते तब तक एक व्यक्ति ने उसकी माता के कानों में पहनी हुई सोने की बालियों (कुंडल) पर झपट मारा और उन्हें खींचकर फरार हो गए। शिकायतकर्ता के अनुसार, छीने गए सोने के कुंडल की कीमत तीन लाख रुपए है।

बुजुर्ग महिला पर अचानक हुए इस दुस्साहसिक हमले से इलाके में दहशत का माहौल है और लोग बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। पुलिस ने कुलवीर सिंह ने बयान दर्ज करके परविंदर सिंह और इंद्रजीत सिंह निवासी गांव कोकरी बुट्टां के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 304 के तहत केस दर्ज किया है। वारदात की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस द्वारा किस दर्ज करने के बाद आरोपी परविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि इंद्रजीत सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

बहड़ाला में स्क्रैप स्टोर में लगी भीषण आग, 3 गाड़ियां जलकर राख

उनाः बहड़ाला में एमएस जय साईं फर्म के स्क्रैप...

वरिष्ठ पत्रकार नारायण प्रभाकर की माता के निधन पर जताया शोक

ऊना, सुशील पंडित: प्रेस क्लब हरोली के अध्यक्ष एवं...

राज्यपाल ने वरिष्ठ पत्रकार अरुण डोगरा के निधन पर शोक व्यक्त किया

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने बिलासपुर जिले से संबंध...

Jalandhar News: व्यक्ति को किया काबू, 50 ATM Card बरामद, देखें Live

जालंधरः महानगर के बाबूलाभ सिंह नगर इलाके में ATM...

पंजाब में पोटाश की खोज का काम अप्रैल 2027 के अंत या मई के पहले सप्ताह तक शुरू होगा

चंडीगढ़: पंजाब खनिज खोज के एक नए दौर में प्रवेश करने जा रहा है। राज्य में पोटाश की खोज...

बहड़ाला में स्क्रैप स्टोर में लगी भीषण आग, 3 गाड़ियां जलकर राख

उनाः बहड़ाला में एमएस जय साईं फर्म के स्क्रैप स्टोर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग...

वरिष्ठ पत्रकार नारायण प्रभाकर की माता के निधन पर जताया शोक

ऊना, सुशील पंडित: प्रेस क्लब हरोली के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार नारायण प्रभाकर की माता श्रीमती कांता रानी के...

राज्यपाल ने वरिष्ठ पत्रकार अरुण डोगरा के निधन पर शोक व्यक्त किया

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने बिलासपुर जिले से संबंध रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार अरुण डोगरा के निधन पर गहरा...