लुधियानाः गांधी नगर मेन रोड पर नई बोलेनो सहित 2 गाड़ियों को आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही दुकानदार मौके पर पहुंचा और घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मामले की जानकारी देते हुए कार मालिक विजय कुमार ने कहाकि उन्होंने 3 महीने पहले नई बोलेनो कार खरीदी थी। ऐसे में सड़क बनाए जाने को लेकर घर के बाहर कार खड़ी नहीं हो रही थी।
New Baleno सहित 2 कारों को लगी आग, शरारती अनंसरों पर लगे आरोप
#MarutiBaleno #CarFire #VehicleFire #ArsonAllegations #Miscreants #BreakingNews #CrimeNews #PunjabNews https://t.co/F82N2TsOhd— Encounter Newspaper (@encounter_md) November 14, 2026
जिसके कारण उनके द्वारा पास में खाली जगह पर बनी पार्किंग में कार खड़ी की हुई थी। ऐसे में आज वह दुकान पर बैठे हुए थे कि उन्हें कार को आग लगने की घटना फोन के जरिए परिजनों ने दी। जिसके बाद उन्होंने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी और खुद भी घटना स्थल पर पहुंचे। आग लगने से धुएं का गुब्बार दूर से दिखाई दे रहा था। ऐसे में कार मालिक ने आरोप लगाए है कि शरारती अंनसरों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है।
कार मालिक का कहना है कि कूड़े के कारण कोई आग नहीं लगी है। पास में अन्य कारें भी पार्क की हुई है। ऐसे में सिर्फ उनकी कार को ही आग लगी है। ऐसे में कार मालिक ने इंसाफ की गुहार लगाई है। वहीं दमकल विभाग के कर्मी मनजिंदर सिंह ने कहाकि दो कारों को आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंच कर कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पा लिया गया। दमकल कर्मी को आशंका है कि कूड़े के ढेर में आग लगने के कारण यह घटना हो सकती है। ऐसे में उनके द्वारा एक गाड़ी की मदद से आग पर काबू पाया गया। दमकल कर्मी ने कहा कि दोनों गाड़ियां जलकर राख हो गई। इस घटना के कारण तारों को भी आग लग गई।
