MohaliPunjab News: The Brew Barrels बार में पुलिस की रेड, भारी मात्रा...

Punjab News: The Brew Barrels बार में पुलिस की रेड, भारी मात्रा में बीयर बरामद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः फेज-5 मार्केट के ‘द ब्रू बैरल्स’ बार पर आबकारी विभाग की टीम द्वारा रेड की गई। इस दौरान टीम की ओर से 100 लीटर बीयर जब्त की गई। मिली जानकारी के अनुसार बिना वैध लाइसेंस के शराब परोसे जाने की सूचना मिलने पर आबकारी विभाग की टीम ने देर रात ‘द ब्रू बैरल्स’ बार पर रेड की। कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने बार में लाइसेंसिंग नियमों का उल्लंघन पाया और मौके से 100 लीटर बीयर जब्त की।

जानकारी के अनुसार आबकारी अधिकारी रजनीश बत्रा, आबकारी निरीक्षक करणदीप सिंह और गुरिंदरपाल सिंह के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की। विभाग को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि बार में बिना वैध लाइसेंस के शराब परोसी जा रही है। इसके बाद टीम ने बुधवार रात बार के परिसर में जांच की।

सहायक आयुक्त (आबकारी), रोपड़ रेंज अशोक चलौतरा ने कहा कि पंजाब के आबकारी आयुक्त जितेंद्र जोधवाल के निर्देशों के तहत विभाग गैर-कानूनी ढंग से शराब की बिक्री और परोसने के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी संस्थान के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि रोपड़ और मोहाली जिलों में ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेंगी। बार प्रबंधकों के विरुद्ध पंजाब आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: PAP Campus में पुलिस परिवार ने मनाई दिवाली, चलाए पटाखें, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पीएपी कैंपस में पंजाब पुलिस के रंगरूटों...

दिल्ली में हवा हुई जहरीली, GRAP-3 लागू

नई दिल्ली। दिल्ली और NCR के पांच प्रमुख जिलों...

तेज गेंदबाज क्रिकेटर ने टेस्ट को कहा अलविदा, 64 मैचों में 229 विकेट झटके

कोलकाताः भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट...

Jalandhar News: तेज रफ्तार ट्रक का कहर, बुजुर्ग को कुचला, मौत, देखें Live

जालंधर, ENS: वर्कशॉप चौक पर एक तेज रफ्तार ट्रक...

आज का राशिफल, 7 नवंबर 2026

आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदया तिथि त्रयोदशी और...

Jalandhar News: PAP Campus में पुलिस परिवार ने मनाई दिवाली, चलाए पटाखें, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पीएपी कैंपस में पंजाब पुलिस के रंगरूटों और पुलिस अधिकारियों ने मिलकर दिवाली का त्योहार धूमधाम से...

दिल्ली में हवा हुई जहरीली, GRAP-3 लागू

नई दिल्ली। दिल्ली और NCR के पांच प्रमुख जिलों - नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत - में स्कूलों...

तेज गेंदबाज क्रिकेटर ने टेस्ट को कहा अलविदा, 64 मैचों में 229 विकेट झटके

कोलकाताः भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है जबकि वह सफेद गेंद...

Jalandhar News: तेज रफ्तार ट्रक का कहर, बुजुर्ग को कुचला, मौत, देखें Live

जालंधर, ENS: वर्कशॉप चौक पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने साईकिल सवार को कुचल दिया। इस घटना में काम...