MohaliPunjab News: ASI मर्डर केस, KMG Hotel में आरोपियों का पुलिस ने...

Punjab News: ASI मर्डर केस, KMG Hotel में आरोपियों का पुलिस ने किया एनकाउंटर, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः तरनतारन में ASI इकबाल सिंह के मर्डर मामले में आरोपी का एनकाउंटर किया गया। दरअसल, जीरकपुर स्थित केएमजी होटल में पुलिस और गैंगस्टर में फायरिंग हुई। पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स यानी एजीटीएफ टीम ने विदेश में बैठे गैंगस्टर डोनी बल गैंग के शूटरों को घेरा। इस मुठभेड़ में हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी बहमन और भूपिंदर सिंह उर्फ भिंदा नाम के दो शूटरों को कई गोलियां लगी हैं।

ये दोनों बदमाश पंजाब पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक इकबाल सिंह की हत्या के मामले में वांटेड थे। आरोपी की पहचान अमनदीप उर्फ हैप्पी बाहमण के रूप में हुई है। उसे डेराबस्सी अस्पताल ले जाया गया है। 11 अक्टूबर को तरनतारन के नौशहरा पन्नुआं में इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या की गई थी। इकबाल सिंह फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस में तैनात थे। वह 11 अक्टूबर को अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद शाम करीब 7:30 बजे मोटरसाइकिल से घर वापस जा रहे थे।

जब वे नौशहरा से लोहका रोड स्थित पटवारखाने के पास पहुंचे, तो मोटरसाइकिल पर आए 2 हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं। गोली लगने से एएसआई की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंचे DIG संदीप शर्मा ने कहा था कि ASI को 2 गोलियां लगी थी।

यह घटना 11 सितंबर को हुए मर्डर से जोड़ी गई थी। उस दिन इकबाल सिंह के भतीजे अजमीत सिंह की बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में आरोपी पुलिस एनकाउंटर के दौरान घायल हो गया था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गैंगस्टर डोनी बल ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली थी। गोपी घनश्याम के नाम की आईडी से सोशल मीडिया पर हत्या की जिम्मेदारी लेने की पोस्ट डाली गई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.


Related Articles

Hot this week

बरोटीवाला स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह

मेधावियों को सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से विद्यार्थियों ने बांधा...

Punjab News: ASI मर्डर केस, आरोपी अमनदीप एनकाउंटर मामले में AGTF का आया बयान, देखें वीडियो

जीरकपुरः तरनतारन में पंजाब पुलिस के ASI  इकबाल सिंह...

हरियाणा में शुरू हुआ सबसे बड़ा पॉश ट्रेनिंग अभियान’

चण्डीगढ़: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा...

2.11 लाख टन मछली उत्पादन के साथ पंजाब ने मत्स्य पालन क्षेत्र में दर्ज की शानदार वृद्धि

चंडीगढ़: पंजाब के पशुपालन, मत्स्य पालन, डेयरी विकास एवं...

बरोटीवाला स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह

मेधावियों को सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से विद्यार्थियों ने बांधा समां बददी: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरोटीवाला में वार्षिक पारितोषिक वितरण...

Punjab News: ASI मर्डर केस, आरोपी अमनदीप एनकाउंटर मामले में AGTF का आया बयान, देखें वीडियो

जीरकपुरः तरनतारन में पंजाब पुलिस के ASI  इकबाल सिंह की हत्या के मामले में वांछित आरोपी का जीरकपुर में...

Jalandhar News: प्रकाश पर्व को समर्पित कल निकाला जाएगा नगर कीर्तन, सभी तैयारियां पूरी, देखें वीडियो

जालंधर: महानगर में धन-धन श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित 21 नवंबर को भव्य नगर...

हरियाणा में शुरू हुआ सबसे बड़ा पॉश ट्रेनिंग अभियान’

चण्डीगढ़: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के बिना विकसित भारत की कल्पना अधूरी...