मोहालीः खरड़ पुलिस ने ‘ऑपरेशन नाइट डोमिनेशन’ के तहत हुल्लड़बाजों और देर रात तक खुली रहने वाली दुकानों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें बंद करवाया। एसएचओ गुरसेवक सिंह के नेतृत्व में कई संदिग्ध व्यक्तियों तथा हुल्लड़बाजो को हिरासत में लिया गया। मामले की जानकारी देते हुए एसएचओ गुरसेवक सिंह ने कहा कि उनकी टीम द्वारा देर रात 12 बजे से सुबह 4 बजे तक एक दिन पहले कार्रवाई की गई थी।
ऐसे में देर रात भी यह कार्रवाई जारी है। उन्होंने कहा कि देर रात खुली रहने वाली दुकानों को बंद करवाया जा रहा है। इस दौरान 6 से 7 नौजवानों को राउंडअप किया गया। एसएचओ ने कहा कि देर रात खुली रहने वाली दुकानों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेंगी।
ऐसे में जो दुकानदार बार-बार दुकानें खोलते है तो उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। एसएचओ ने कहाकि अगर दुकानदार फिर भी दुकानें खुली रखते है तो उनकी ओर से पक्के पुलिस कर्मियों को मार्केट में तैनात किया जाएगा। एसएचओ ने कहाकि एक गाड़ी सहित देर रात 3 नौजवानों को राउंडअप किया गया। इस कार्रवाई को लेकर लोगों का उन्हें भरपूर सहयोग मिल रहा है।


