लुधियानाः पंजाब में बीते दिन आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादलें किए गए। वहीं जारी आदेशों के बाद आज शहर के नए डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल ने दोपहर 3 बजे कार्यभार संभाला। पंजाब सरकार की ओर से किए गए प्रशासनिक फेरबदल के तहत मौजूदा डीसी हिमांशु जैन का तबादला पटियाला कर दिया गया है, जबकि उनकी जगह हिमांशु अग्रवाल को लुधियाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस दौरान डीसी ने अधिकारियों के साथ बैठक भी की।
डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि अगले दो महीने बहुत महत्तवपूर्ण है। जिसने भी अगले 2 महीने की समरी रिविजन में अपने नाम डलवाना है वह करवा सकता है। जनगणना का फेस-2 इसी महीने में शुरू होने जा रहा है। उसे कामयाब करना हमारा फर्ज है। बाकी के जो मुद्दे है जो मुहिम चल रही है उस पर काम करेंगे। पंजाब सरकार की सभी योजनाओं पर हम काम कर रहे है।
लुधियाना में स्माल ट्रेडर और इंडस्ट्री के कारोबारी है उनसे बातचीत करके उनके मुद्दों को जरूर सुलझाएंगे। लुधियाना पूरे भारत में अर्बन सिटी है। जितनी भी एसोसिएशन है उनसे मिलकर सहयोग लेकर काम करेंगे। नए डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल 2014 बैच के पंजाब कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने UPSC सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया 28वीं रैंक हासिल की थी। वह मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में गोल्ड मेडलिस्ट भी रहे हैं।
बता दें कि हिमांशु अग्रवाल इससे पहले अमृतसर में एडीसी (जनरल), मोहाली में एडीसी (डेवलपमेंट), होशियारपुर में एसडीएम और गुरदासपुर, जालंधर डिप्टी कमिशनर व फाजिल्का में अहम प्रशासनिक जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। अप्रैल 2026 में उन्हें पटियाला का डिप्टी कमिश्नर नियुक्त किया गया था। उनके प्रशासनिक करियर में चुनाव प्रबंधन के लिए दो बार बेस्ट डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन ऑफिसर का सम्मान और इन्वेस्ट पंजाब के तहत राज्य स्तरीय पुरस्कार भी शामिल हैं। भारत-पाकिस्तान संघर्ष के दौरान उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें सेना प्रमुख की ओर से भी विशेष सम्मान दिया गया था।
