LudhianaPunjab News: 1000 खेल मैदानों का वर्चुअल उद्घाटन, अकाली पर CM Mann...

Punjab News: 1000 खेल मैदानों का वर्चुअल उद्घाटन, अकाली पर CM Mann ने जमकर साधे निशाने, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज (बुधवार को) फतेहगढ़ साहिब के अमलोह विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे। जहां सीएम मान ने 1000 खेल मैदानों का वर्चुअल उद्घाटन किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के समर्थन में नारे लगाए। सीएम भगवंत मान ने खेल मैदानों का उद्घाटन करने के बाद खिलाड़ियों से बातचीत की। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि मैदान में रोज आया करो। अब लाइटें भी लगवा दी हैं। खिलाड़ियों के साथ बातचीत करते हुए सीएम मान ने युवाओं को खेल मैदान की बधाई दी।

मान ने खिलाड़ियों से कहा कि मैदान में रोज आया करो। अब लाइटें भी लगवा दी हैं। मान ने उनसे पूछा कि वे वॉलीबॉल, फुटबॉल और क्रिकेट खेलते हैं या नहीं। इस पर खिलाड़ियों ने कहा कि वे सभी गेम्स खेलते हैं। सीएम मान ने खिलाड़ियों से पूछा कि क्या क्रिकेट किट में पूरा सामान मिलता है? इस पर उन्होंने हां में जवाब दिया। मान ने पूछा कि क्या वे लेदर बॉल से खेलते हैं। खिलाड़ियों ने हां कहा ।

सीएम मान ने खिलाड़ियों के साथ बॉल पकड़कर तस्वीर खिंचवाई। उन्होंने खिलाड़ियों से पूछा कि क्या उनका मैदान बढ़िया बन गया है? इस पर खिलाड़ियों ने कहा कि उन्हें दिवाली जितनी खुशी है। खिलाड़ियों ने मान से कहा कि उन्होंने उनके साथ वॉलीबॉल खेलनी है। इस पर मान ने कहा कि वे जरूर उनके साथ खेलेंगे। मान ने खेल मैदान में पौधारोपण भी किया। वहीं, अधिकारियों ने मैदानों के जो मॉडल तैयार किए थे, उन्हें भी सीएम मान ने देखा। खेल मैदानों में क्या खासियत रहेगी, इसे लेकर भी सीएम मान ने अधिकारियों से जानकारी हासिल की।

इस दौरान अकाली, भाजपा और कांग्रेस पर सीएम मान ने जमकर निशाने साधे। उन्होेंने चंदूमाजरा का जिक्र करते हुए कहा कि वह पार्टी बदलते रहते है। उन्होंने सुखबीर बादल पर निशाना साधते हुए कहाकि बेअदबी सहित कई घटनाएं करवाई। अकाली दल का जिक्र करते हुए कहा कि दिल्ली में भाजपा सरकार है, वहां पर अलग कमेटी बना दी गई। ऐसे में हरियाणा पर भाजपा सरकार होने पर उन पर कमेटी बनाने को लेकर आरोप लगाए गए। लेकिन अब भाजपा के साथ गठबंधन होने जा रहा है तो अकाली दल भाजपा के गुणगाण कर रही है। ऐसे में लोगों से ऐसी पार्टियों पर विश्वास ना करने की अपील की गई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: पुरानी रंजिश के चलते खूनी संघर्षः युवक पर तेजधार हथियारों से हमला; मौत, देखे वीडियो

गुरदासपुरः कस्बा फतेहगढ़ चूड़ियां के नजदीक और थाना डेरा...

फिल्म Ramayan को लेकर Sunil Lahri ने रखी अपनी राय, बोले – ‘संगीत थोड़ा कमजोर था’

मनोरंजन: रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म रामायण...

Punjab News: ‘वारिस पंजाब दे’ को बड़ा झटका, कई नेता आप में हुए शामिल

अमृतसरः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों...

MI और PBKS में उलटफेर: करोड़ों में बिके हार्दिक पंड्या और अर्शदीप सिंह

मुंबईः इंडियन प्रीमियर लीग की बहु प्रतीक्षित अदला बदली...

Punjab News: पुरानी रंजिश के चलते खूनी संघर्षः युवक पर तेजधार हथियारों से हमला; मौत, देखे वीडियो

गुरदासपुरः कस्बा फतेहगढ़ चूड़ियां के नजदीक और थाना डेरा बाबा नानक के अधीन आते गांव पराचा में बीती शाम...

भाई दूज की खुशियां मातम में बदली: डूबती बहन को बचाने डिग्गी में उतरे तीन भाई, चारों की मौत

बीकानेर: भाई-बहन के प्रेम और स्नेह के प्रतीक भाईदूज पर जिले के छत्तरगढ़ क्षेत्र के 9AWM गांव में ऐसा...

फिल्म Ramayan को लेकर Sunil Lahri ने रखी अपनी राय, बोले – ‘संगीत थोड़ा कमजोर था’

मनोरंजन: रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म रामायण इन दिनों खूब सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म के...

Punjab News: ‘वारिस पंजाब दे’ को बड़ा झटका, कई नेता आप में हुए शामिल

अमृतसरः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले 'वारिस पंजाब दे' पार्टी को आप पार्टी ने...