LudhianaPunjab News: पाइप और हॉकी से महिलाओं सहित पड़ोसियों ने पीटा, हालत...

Punjab News: पाइप और हॉकी से महिलाओं सहित पड़ोसियों ने पीटा, हालत नाजुक, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जस्सियां रोड स्थित सुनील नगर (यशवी होम) में दिवाली के दिन घर के बाहर बच्चों द्वारा पटाखे चलाने को लेकर हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। 8 नवंबर की इस घटना में कुछ लोगों ने एक परिवार पर लोहे की पाइपों और हॉकी स्टिक से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वारदात की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है जिसमें आरोपी पक्ष की महिलाएं भी हाथों में पाइप और हॉकी लेकर परिवार को बेरहमी से पीटती हुई नजर आ रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार गली में बच्चे पटाखे चला रहे थे। इसी दौरान पड़ोसियों के लोगों ने बच्चों को पटाखे चलाने से मना किया।

इसके बाद आरोपी बच्चों के घर आ धमके और उनके माता-पिता के साथ बदतमीजी शुरू कर दी। और पड़ोसियों में एक युवक उसकी मां, बहन और जीजा ने मिलकर परिवार पर हमला बोल दिया। इस पूरी घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि पड़ोसियों किस तरह से लड़कों को बेरहमी से पीट रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि मारपीट में आरोपी पक्ष की महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं।

फुटेज में महिलाएं हाथों में लोहे की पाइप और हॉकी पकड़े हुए मारपीट करती साफ नजर आ रही हैं। मोहल्ले वालों के अनुसार मारपीट करने वाले इन लोगों का रवैया हमेशा से झगड़ालू रहा है और वे पहले भी मोहल्ले में कई बार लोगों से लड़ाई-झगड़ा कर चुके हैं। हमलावरों की इस गुंडागर्दी में मोहम्मद यासीन, रिजवान, मिराज और रेशमा को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था। जानकारी के मुताबिक दो घायलों को 10 नवंबर को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है लेकिन एक व्यक्ति की हालत अभी भी बेहद नाजुक बनी हुई है और वह अस्पताल में जेरे-इलाज है।

इस मामले में पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस ने अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की है। वहीं पुलिस का कहना है कि उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार दोनों पार्टियों को आज दोपहर का समय देकर थाने बुलाया गया है और घायलों की मेडिकल रिपोर्ट भी मांगी गई है। पुलिस अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि दोनों पक्षों के बयानों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर जो भी उचित कानूनी कार्रवाई बनेगी वह तुरंत की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

आतंकियों का हमला, जंगल में मिले 2 SPOs के शव

किश्तवाड़ः जम्मू और कश्मीर किश्तवाड़ में बुधवार को लापता...

हिमाचल के बाद सिक्किम में हिली धरती, 4.9 तीव्रता से आया भूकंप

गंगटोकः हिमाचल प्रदेश के बाद अब सिक्किम में भी...

किश्तवाड़ से लापता दो SPO के शव बरामद, गोलियों से छलनी थीं लाशें; हथियार भी गायब

किश्तवाड़ः जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के दुर्गम दच्छन इलाके...

आतंकियों का हमला, जंगल में मिले 2 SPOs के शव

किश्तवाड़ः जम्मू और कश्मीर किश्तवाड़ में बुधवार को लापता हुए 2 स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) के शव दच्छन इलाके...

हिमाचल के बाद सिक्किम में हिली धरती, 4.9 तीव्रता से आया भूकंप

गंगटोकः हिमाचल प्रदेश के बाद अब सिक्किम में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। सिक्किम-नेपाल क्षेत्र में...

Punjab News: जमीन कब्जे को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, गिराया लेंटर, पैरामिलिट्री फोर्स तैनात, देखें वीडियो

अमृतसरः तरनतारन रोड इलाके में देर रात जमीन पर कब्जे को लेकर हथियारबंद हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

किश्तवाड़ से लापता दो SPO के शव बरामद, गोलियों से छलनी थीं लाशें; हथियार भी गायब

किश्तवाड़ः जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के दुर्गम दच्छन इलाके में बुधवार को दो विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) लापता हो...