Jammu and Kashmirकिश्तवाड़ से लापता दो SPO के शव बरामद, गोलियों से छलनी थीं...

किश्तवाड़ से लापता दो SPO के शव बरामद, गोलियों से छलनी थीं लाशें; हथियार भी गायब

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

किश्तवाड़ः जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के दुर्गम दच्छन इलाके में बुधवार को दो विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) लापता हो गए थे। दोनों कियार गांव स्थित अपने कैंप से धरना-मरवाह में सेना की चौकी के लिए निकले थे, लेकिन निर्धारित स्थान पर नहीं पहुंचे।

उनके मोबाइल फोन भी बंद हो गए थे। स्थानीय लोगों ने फायरिंग की आवाज सुनी थी। जिसके बाद पुलिस और सेना की राष्ट्रीय राइफल्स ने संयुक्त रूप से बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया था।

लापता एसपीओ की पहचान बाबी चंद और रशपाल कुमार के रूप में हुई थी। दोनों स्थानीय पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) में तैनात थे। अधिकारियों के अनुसार तलाशी अभियान के लिए आसपास के इलाकों के साथ दुर्गम पहाड़ी और घने जंगलों वाले क्षेत्रों में भी सुरक्षा बलों की टीमें तैनात की गई थीं।

किश्तवाड़ के दूरदराज और जंगलों से घिरे इलाकों में आतंकियों की मौजूदगी खत्म करने के लिए सुरक्षा बल लगातार अभियान चला रहे हैं। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2026 में आतंकी घटनाओं में चार आतंकी और सेना का एक जवान मारा गया। वर्ष 2025 में तीन आतंकी और एक जवान की मौत हुई, जबकि 2024 में तीन सुरक्षाकर्मियों और दो नागरिकों की जान गई थी।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

आतंकियों का हमला, जंगल में मिले 2 SPOs के शव

किश्तवाड़ः जम्मू और कश्मीर किश्तवाड़ में बुधवार को लापता...

हिमाचल के बाद सिक्किम में हिली धरती, 4.9 तीव्रता से आया भूकंप

गंगटोकः हिमाचल प्रदेश के बाद अब सिक्किम में भी...

Punjab News: पाइप और हॉकी से महिलाओं सहित पड़ोसियों ने पीटा, हालत नाजुक, देखें वीडियो

लुधियानाः जस्सियां रोड स्थित सुनील नगर (यशवी होम) में...

आतंकियों का हमला, जंगल में मिले 2 SPOs के शव

किश्तवाड़ः जम्मू और कश्मीर किश्तवाड़ में बुधवार को लापता हुए 2 स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) के शव दच्छन इलाके...

हिमाचल के बाद सिक्किम में हिली धरती, 4.9 तीव्रता से आया भूकंप

गंगटोकः हिमाचल प्रदेश के बाद अब सिक्किम में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। सिक्किम-नेपाल क्षेत्र में...

Punjab News: जमीन कब्जे को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, गिराया लेंटर, पैरामिलिट्री फोर्स तैनात, देखें वीडियो

अमृतसरः तरनतारन रोड इलाके में देर रात जमीन पर कब्जे को लेकर हथियारबंद हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

Punjab News: पाइप और हॉकी से महिलाओं सहित पड़ोसियों ने पीटा, हालत नाजुक, देखें वीडियो

लुधियानाः जस्सियां रोड स्थित सुनील नगर (यशवी होम) में दिवाली के दिन घर के बाहर बच्चों द्वारा पटाखे चलाने...