AmritsarPunjab News: जमीन कब्जे को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, गिराया लेंटर, पैरामिलिट्री...

Punjab News: जमीन कब्जे को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, गिराया लेंटर, पैरामिलिट्री फोर्स तैनात, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः तरनतारन रोड इलाके में देर रात जमीन पर कब्जे को लेकर हथियारबंद हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। हमलावरों ने पहले पिस्तौल से हवाई फायर किए और फिर जेसीबी मशीन बुलाकर जमीन पर हाल ही में डाला गया लेंटर गिरा दिया। घटनास्थल से कुछ ही मीटर की दूरी पर पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात थे, लेकिन हमलावर वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गए।

पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में एक हमलावर गाड़ी से पिस्तौल लेकर उतरता दिखाई दे रहा है। इसके बाद इलाके में गोलियां चलने की आवाजें सुनाई देती हैं। अचानक हुई फायरिंग से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि, घटना में किसी के घायल होने या जान जाने की सूचना नहीं है। वारदात की सूचना मिलते ही अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने घटनास्थल से करीब 20 से 25 खाली कारतूस के खोल बरामद किए हैं। इसके अलावा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। एसीपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद और वारदात में शामिल सभी लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

दिल्ली के छात्रों का कमाल, 140 रुपये में बना दिया एयर प्यूरीफायर

नई दिल्ली। दिल्ली की जहरीली हवा से जूझ रहे...

रंगदारी मांगने वाले दो बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, पैर में लगी गोली

कैथलः एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने वाले अमृतसर...

आतंकियों का हमला, जंगल में मिले 2 SPOs के शव

किश्तवाड़ः जम्मू और कश्मीर किश्तवाड़ में बुधवार को लापता...

हिमाचल के बाद सिक्किम में हिली धरती, 4.9 तीव्रता से आया भूकंप

गंगटोकः हिमाचल प्रदेश के बाद अब सिक्किम में भी...

किश्तवाड़ से लापता दो SPO के शव बरामद, गोलियों से छलनी थीं लाशें; हथियार भी गायब

किश्तवाड़ः जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के दुर्गम दच्छन इलाके...

दिल्ली के छात्रों का कमाल, 140 रुपये में बना दिया एयर प्यूरीफायर

नई दिल्ली। दिल्ली की जहरीली हवा से जूझ रहे स्कूलों और बच्चों को राहत देने के लिए राजधानी के...

रंगदारी मांगने वाले दो बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, पैर में लगी गोली

कैथलः एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने वाले अमृतसर के दो बदमाशों का वीरवार सुबह कैथल पुलिस से एनकाउंटर...

आतंकियों का हमला, जंगल में मिले 2 SPOs के शव

किश्तवाड़ः जम्मू और कश्मीर किश्तवाड़ में बुधवार को लापता हुए 2 स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) के शव दच्छन इलाके...

हिमाचल के बाद सिक्किम में हिली धरती, 4.9 तीव्रता से आया भूकंप

गंगटोकः हिमाचल प्रदेश के बाद अब सिक्किम में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। सिक्किम-नेपाल क्षेत्र में...