Nationalहिमाचल के बाद सिक्किम में हिली धरती, 4.9 तीव्रता से आया भूकंप

हिमाचल के बाद सिक्किम में हिली धरती, 4.9 तीव्रता से आया भूकंप

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गंगटोकः हिमाचल प्रदेश के बाद अब सिक्किम में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। सिक्किम-नेपाल क्षेत्र में वीरवार तड़के 4.9 तीव्रता का भूकंप आया। इसके झटके पश्चिम सिक्किम के अलावा पूर्वी सिक्किम के कुछ इलाकों और राज्य की राजधानी गंगटोक में भी महसूस किए गए। वहीं, इससे पहले बुधवार रात हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में 3.9 तीव्रता का भूकंप आया था। दोनों राज्यों में भूकंप के कारण किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार सिक्किम में भूकंप बृहस्पतिवार सुबह 4 बजकर 30 मिनट पर आया। जिसका केंद्र पश्चिम सिक्किम के ग्यारशिंग जिले में युक्सोम से लगभग 40 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित था। भूकंप की गहराई जमीन से 73 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई। जिसका केंद्र 27.671 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 87.987 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था।

भूकंप के झटके महसूस होने पर कुछ इलाकों में लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, अधिकारियों के मुताबिक अंतिम सूचना तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं थी।

इससे पहले बुधवार रात हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.9 मापी गई। यह रात 9 बजकर 50 मिनट और 26 सेकंड पर आया। भूकंप का केंद्र जमीन से महज 10 किलोमीटर की गहराई में था। शिमला में भी भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

दिल्ली के छात्रों का कमाल, 140 रुपये में बना दिया एयर प्यूरीफायर

नई दिल्ली। दिल्ली की जहरीली हवा से जूझ रहे...

रंगदारी मांगने वाले दो बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, पैर में लगी गोली

कैथलः एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने वाले अमृतसर...

आतंकियों का हमला, जंगल में मिले 2 SPOs के शव

किश्तवाड़ः जम्मू और कश्मीर किश्तवाड़ में बुधवार को लापता...

किश्तवाड़ से लापता दो SPO के शव बरामद, गोलियों से छलनी थीं लाशें; हथियार भी गायब

किश्तवाड़ः जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के दुर्गम दच्छन इलाके...

दिल्ली के छात्रों का कमाल, 140 रुपये में बना दिया एयर प्यूरीफायर

नई दिल्ली। दिल्ली की जहरीली हवा से जूझ रहे स्कूलों और बच्चों को राहत देने के लिए राजधानी के...

रंगदारी मांगने वाले दो बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, पैर में लगी गोली

कैथलः एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने वाले अमृतसर के दो बदमाशों का वीरवार सुबह कैथल पुलिस से एनकाउंटर...

आतंकियों का हमला, जंगल में मिले 2 SPOs के शव

किश्तवाड़ः जम्मू और कश्मीर किश्तवाड़ में बुधवार को लापता हुए 2 स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) के शव दच्छन इलाके...

Punjab News: जमीन कब्जे को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, गिराया लेंटर, पैरामिलिट्री फोर्स तैनात, देखें वीडियो

अमृतसरः तरनतारन रोड इलाके में देर रात जमीन पर कब्जे को लेकर हथियारबंद हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...