पठानकोटः पठानकोट के मोहल्ला घढ़थोली में उसे समय दहशत का माहौल बन गया जब एक घर में बुजुर्ग महिला आशा रानी की हत्या का मामला सामने आया है। बुजुर्ग महिला की हत्या की खबर मिलते ही पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
वहीं पुलिस ने कार्रवाई में सफलता प्राप्त करते हुए पड़ोसी आरोपी वरुण कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि उन्हें देर रात सूचना मिली थी कि मोहल्ले घढ़थोली में एक बुजुर्ग महिला की हत्या की गई है। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी से एक डीवीआर और घर से चुराई एक चूड़ी भी बरामद की है।
प्रेस कांफ्रेंस करते पुलिस अधिकारी अदित्या ने बताया कि पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीमें गठित की थी। जिन्हें सफलता मिली है। आरोपी को आज कोर्ट में पेश कर उसे रिमांड पर लिया जाएगा, जिससे हत्या करने की जानकारी ली जाएगी।
मृतक महिला के पति सुभाष चंद्र ने बताया कि वह किरयाने का कारोबार करते हैं और घटना के समय वह अपनी दुकान में मौजूद है जैसे ही उन्हें इस बात की सूचना मिली वह तुरंत घर पर पहुंचे जब उन्होंने आकर देखा तो उनकी पत्नी आशा रानी खून से लथपथ पड़ी हुई थी, जहां से मोहल्ला निवासियों के सहयोग से उठाकर उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति ने बताया कि कातिल वहां सीसीटीवी का डीवीआर भी अपने साथ ले गया था।

