Hocky Champion Trophy 2026
GurdaspurPunjab News: कूड़े के डंप में मिले राष्ट्रीय ध्वज , लोगों में...

Punjab News: कूड़े के डंप में मिले राष्ट्रीय ध्वज , लोगों में रोष, DC-SSP से की शिकायत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुरदासपुरः कलानौर रोड पर स्थित डी-मार्ट के बिल्कुल सामने कूड़े के डंप पर भारी मात्रा में देश के राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगे) पड़े मिले। इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय निवासियों और समाजसेवियों में गहरा रोष फैल गया। मामले की सूचना मिलते ही समाजसेवी मौके पर पहुंचे और उन्होंने कूड़े के ढेर में पड़े राष्ट्रीय ध्वजों को पूरे आन-बान-शान और सम्मान के साथ वहां से उठाया और सही तरीके से तय (फोल्ड) करके अपने पास सुरक्षित रखा।

मौके पर पहुंचे रिक्की महंत, वरुण मिट्ठू, राजू महाजन, प्रवीण कुमार और शिव दुग्गल ने मीडिया और पुलिस प्रशासन के समक्ष अपनी गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा यह हमारे गुरदासपुर और पूरे देश के लिए अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक घटना है। जिस तिरंगे की आन, बान और शान की रक्षा के लिए हमारे बुजुर्गों, सैनिकों और शहीदों ने कुर्बानियां दी हैं, उसे कुछ बेवकूफ या शरारती तत्वों द्वारा कूड़े के ढेर में फेंक दिया गया। यह शहर का माहौल खराब करने और शांति भंग करने की एक सोची-समझी साजिश हो सकती है।

समाजसेवियों ने ऐलान किया कि वे सभी बरामद तिरंगों को सम्मानपूर्वक डिप्टी कमिश्नर या तहसीलदार के समक्ष जमा कराएंगे और एक लिखित शिकायत देकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करेंगे। स्थानीय लोगों और समाजसेवियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मुख्य मार्ग पर जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। पुलिस प्रशासन को तुरंत सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी चाहिए ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस घिनौनी हरकत को अंजाम देने वाला व्यक्ति या संस्था कौन है।

इसके साथ ही उन्होंने प्रशासन और नगर काउंसिल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि कलानौर रोड पर डी-मार्ट के पास स्ट्रीट लाइटों का कोई पुख्ता इंतजाम नहीं है। रात होते ही सड़क पर अंधेरा छा जाता है, जिसका फायदा उठाकर शरारती तत्व ऐसी आपराधिक व असामाजिक वारदातों को अंजाम देकर निकल जाते हैं। निवासियों ने चेतावनी दी है कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

Meharchand Polytechnic College में विद्यार्थियों को मतदान के लिए किया गया जागरुक

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के विद्यार्तियों को स्वीप...

Jalandhar Bypass Chowk में बाबा साहेब की मूर्ति का शीशा तोड़ने की CCTV आई सामने, देखें वीडियो

लुधियानाः सलेम टाबरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले...

Punjab News: कैप्टन अमरिंदर और सुनील जाखड़ की वापसी पर कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष का आया बयान, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) के कार्यकारी अध्यक्ष...

एक ही पति की 3 पत्नियों ने किया पुलिस चौकी में हंगामा 

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में करवा चौथ की...

Meharchand Polytechnic College में विद्यार्थियों को मतदान के लिए किया गया जागरुक

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के विद्यार्तियों को स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत मतदान के प्रति जागरुक करने के लिए...

Jalandhar Bypass Chowk में बाबा साहेब की मूर्ति का शीशा तोड़ने की CCTV आई सामने, देखें वीडियो

लुधियानाः सलेम टाबरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जालंधर बाईपास के मुख्य चौक पर स्थापित डॉ. बीआर अंबेडकर...

Punjab News: कैप्टन अमरिंदर और सुनील जाखड़ की वापसी पर कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष का आया बयान, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) के कार्यकारी अध्यक्ष सुखविंदर सिंह डैनी बंडाला ने चुनाव आयोग, केंद्र सरकार और...

एक ही पति की 3 पत्नियों ने किया पुलिस चौकी में हंगामा 

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में करवा चौथ की पूजा सबसे पहले कौन करेगा, इसे लेकर एक व्यक्ति की...