Hocky Champion Trophy 2026
FazilkaPunjab News: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, बैड पर पड़ा मिला...

Punjab News: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, बैड पर पड़ा मिला शव, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फाजिल्का: गांव घटियांवाली जट्टां से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है, जहां महज 17 साल के एक नौजवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान 10वीं पास अभिजोत सिंह पुत्र हरजिंदर सिंह के रूप में हुई है। अभिजोत जब घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसकी तलाश में निकले। तलाश करते-करते जब वे गांव के ही एक अन्य घर में पहुंचे, तो वहां का मंजर देखकर उनके होश उड़ गए, अभिजोत का शव बिस्तर पर बेसुध पड़ा मिला।

करीब सवा साल पहले अभिजोत के पिता हरजिंदर सिंह की भी नशे के कारण जान चली गई थी, जिनका शव नहर के किनारे मिला था। अब पिता के बाद 17 साल के इकलौते बेटे की मौत से परिवार का चिराग बुझ चुका है। घर में अब सिर्फ बेबस दादी और मां ही बची हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।

इस घटना के बाद पूरे गांव में भारी आक्रोश और सनसनी का माहौल है। ग्रामीणों का गंभीर आरोप है कि जिस घर से अभिजोत का शव बरामद हुआ, वहां खुलेआम नशा बेचा जाता है। ग्रामीणों ने मौके पर नशे के इस्तेमाल में आने वाले लाइटर और अन्य आपत्तिजनक सामान भी कैमरे के सामने दिखाए। गांव वालों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। महज एक हफ्ते पहले भी गांव में एक और नौजवान नशे की भेंट चढ़ चुका है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

Punjab News: भारी मात्रा में गोदाम से DAP, TSP, NPK, पोटाश और कीटनाशक बरामद, FIR दर्ज

बठिंडाः जिले की भुच्चो मंडी से लहरा बेगा रोड...

नाबालिग को किडनैप कर किया रेप, Instagram-Facebook पर डाली फोटो; आरोपित काबू

ललपनियाः गोमिया थाना क्षेत्र के तेतरियाटांड़ में 14 वर्षीय...

Punjab News: यूनिवर्सिटी के 18 प्रदर्शनकारी कर्मचारियों को नोटिस जारी

पटियालाः पंजाब विश्वविद्यालय में प्रशासन ने कर्मचारियों के विरोध...

भीषण हादसा, बस में घुसी तेज रफ्तार कार; पति-पत्नी और बेटी की मौके पर मौत

गुरुग्रामः गुरुग्राम में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर वीरवार सुबह गांव...

Punjab News: भारी मात्रा में गोदाम से DAP, TSP, NPK, पोटाश और कीटनाशक बरामद, FIR दर्ज

बठिंडाः जिले की भुच्चो मंडी से लहरा बेगा रोड पर स्थित एक गोदाम में खाद और कीटनाशकों के अवैध...

नाबालिग को किडनैप कर किया रेप, Instagram-Facebook पर डाली फोटो; आरोपित काबू

ललपनियाः गोमिया थाना क्षेत्र के तेतरियाटांड़ में 14 वर्षीय नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का मामला सामने आया है।...

Punjab News: यूनिवर्सिटी के 18 प्रदर्शनकारी कर्मचारियों को नोटिस जारी

पटियालाः पंजाब विश्वविद्यालय में प्रशासन ने कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन के कारण 18 कर्मचारियों का काम प्रभावित होने पर...

भीषण हादसा, बस में घुसी तेज रफ्तार कार; पति-पत्नी और बेटी की मौके पर मौत

गुरुग्रामः गुरुग्राम में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर वीरवार सुबह गांव धुनेला के पास तेज रफ्तार कार आगे चल रही बस...