गाजीपुरः उद्घाटन से पहले ही गाजीपुर-बलिया ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे पर जंगीपुर के पास बलिया से आ रही अनियंत्रित स्कार्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में मां- बेटे की मौत हो गई, जबकि चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
बुधवार की रात ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे पर बलिया से बनारस जा रही स्कॉर्पियो दुर्घटना ग्रस्त होकर पलट गई। सूचना मिलते ही जंगीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला चिकित्सालय गाजीपुर भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। शेष घायलों को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है।
मरने वालों में क्षमा उपाध्याय पत्नी जयराम उपाध्याय निवासी नरही बलिया और अनमोल पुत्र जयराम उपाध्याय (28) के रूप में हुई है। वहीं अस्पताल में घायल रत्नेश मिश्रा पुत्र सुरेन्द्र मिश्रा निवासी शिवपुर वाराणसी, मनोज चौबे निवासी भरखरा बलिया,
रमेश वर्मा निवासी चुनार मीरजापुर गाड़ी चलाते थे।
