.
FazilkaPunjab News: सीआईए की कार्रवाईः 4 किलो हेरोइन सहित 3 तस्कर गिरफ्तार,...

Punjab News: सीआईए की कार्रवाईः 4 किलो हेरोइन सहित 3 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फाजिल्काः पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत फाजिल्का पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सीआईए फाजिल्का की टीम ने सीमावर्ती इलाके से 3 नशा तस्करों को रंगे हाथ काबू कर उनके कब्जे से 4 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। ये खेप पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए मंगवाई गई थी।

सीआईए के इंचार्ज इंस्पेक्टर सुनील कुमार के नेतृत्व में एएसआई रणजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ थाना सदर जलालाबाद के इलाके में गश्त पर थे। इस दौरान भारत-पाक सीमा के पास गांव जल्ला लक्खे के हिथाड़ की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर ट्यूबवेल के कमरे के पास तीन संदिग्ध युवक खड़े दिखाई दिए।

पुलिस को देखते ही आरोपियों ने छिपने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों को धर दबोचा। मौके पर जलालाबाद के डीएसपी लवदीप सिंह की मौजूदगी में जब आरोपियों के हाथ में मौजूद प्लास्टिक के कट्टे की तलाशी ली तो उसमें से 4 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई।

आरोपियों की पहचान संजीव सिंह उर्फ संजू 25 वर्ष, धीरजपाल उर्फ धीरज 22 वर्ष और मनदीप सिंह उर्फ दीपी गांव जल्ला लक्खे के हिथाड़, थाना सदर जलालाबाद के रूप में हुई। प्राथमिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने यह खेप सीधे पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए मंगवाई थी और इसे आगे सप्लाई किया जाना था। पूछताछ में सामने आया है कि ये आरोपी पहले फिरोजपुर के कुल गढ़ी क्षेत्र के एक तस्कर के जरिए नशा सप्लाई करते थे। उसके जेल जाने के बाद इन्होंने सीधे पाकिस्तान के तस्करों से संपर्क साधा। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगालने शुरू कर दिए है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

सुरक्षित रक्त की पहुंच आसान बनाने के लिए ब्लड डोनेशन वैन की मदद लेगी सरकार

चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव की अध्यक्षता...

Meharchand Polytechnic College के ई.सी.ई विभाग ने बनाया Robot

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के इलेक्ट्रोनिक्स एंड कम्युनिकेशन...

Punjab News: बिक्रम मजीठिया को समन जारी, MLA धालीवाल का आया बयान, देेखें वीडियो

अमृतसरः ड्रग्स मामले में SIT द्वारा बिक्रम मजीठिया को...

सुरक्षित रक्त की पहुंच आसान बनाने के लिए ब्लड डोनेशन वैन की मदद लेगी सरकार

चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव की अध्यक्षता में "विशेष उच्च अधिकार प्राप्त खरीद समिति" (SHPPC) की बैठक...

Dubai-Tel Aviv प्लेन में पायलटों के बीच खूनी भिड़ंत, हाईजैक का सिग्नल भेजा था, करवाई इमरजेंसी लैंडिंग

तेल अवीवः दुबई से इजरायल के तेल अवीव जा रहे एक यात्री विमान में आसमान में उस वक्त भारी...

Meharchand Polytechnic College के ई.सी.ई विभाग ने बनाया Robot

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के इलेक्ट्रोनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग के विद्यार्थियों ने कमाल कर दिखाया है। विभाग...

Punjab News: बिक्रम मजीठिया को समन जारी, MLA धालीवाल का आया बयान, देेखें वीडियो

अमृतसरः ड्रग्स मामले में SIT द्वारा बिक्रम मजीठिया को 5 अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर आप...