Girl in a jacket
HomeChandigarhPunjab News: BJP को बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता अनिल कुमार सेठी 'AAP'...

Punjab News: BJP को बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता अनिल कुमार सेठी ‘AAP’ में शामिल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले सियासत गरमा गई है। दरअसल, पंजाब में लगातार केंद्र की एजेंसियों द्वारा कार्रवाई को लेकर आप पार्टी की ओर से विरोध किया जा रहा है। सीएम मान का कहना है कि भाजपा एजेंसियों का इस्तेमाल करके नेताओं पर दवाब बना रही है। वहीं चुनावों से पहले जहां भाजपा ने आप पार्टी को झटका देकर राज्यसभा सांसदों को पार्टी में शामिल किया था।

वहीं आज आप पार्टी फाजिल्का से वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल कुमार सेठी पार्टी में शामिल किया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें पार्टी में औपचारिक रूप से शामिल किया। सेठी का पार्टी में स्वागत करते हुए, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पूरे पंजाब के लोग आम आदमी पार्टी की नीतियों और सोच पर भरोसा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी समाज के हर वर्ग की भलाई और तरक्की के लिए काम करने के लिए पूरी तरह तैयार है और पूरे राज्य में लगातार अपना आधार मजबूत कर रही है।

अनिल कुमार सेठी ने कहा कि वह आप की ईमानदार और विकास पर आधारित राजनीति और मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व से बहुत प्रभावित हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि आप सरकार पंजाब और उसके लोगों की भलाई के लिए पूरी ईमानदारी से काम कर रही है। आम आदमी पार्टी ने अनिल कुमार सेठी का पार्टी में स्वागत किया और उन्हें संगठन में उचित सम्मान और जिम्मेदारी का भरोसा दिया।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -