Girl in a jacket
HomePunjabJalandharJalandhar News: घर पर फायरिंग करने के मामले में 2 शूटर गिरफ्तार,...

Jalandhar News: घर पर फायरिंग करने के मामले में 2 शूटर गिरफ्तार, हथियार और कार बरामद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: देहात में फायरिंग मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि 19 फरवरी को भटनूरा गांव में मनजीत नामक व्यक्ति के घर पर फायरिंग हुई थी। इस मामले में पुलिस ने 2 शूटरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए शूटरों की पहचान गोपाल उर्फ गोपा और गुरबख्श सिंह उर्फ एंडी के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से 30 बोर का पिस्टल रिकवर किया गया। एसएसपी ने बताया कि मनजीत के घर पर 2 नौजवान देर रात 3.15 बजे आते है और घर के बाहर फायरिंग करके फरार हो जाते है।

इस मामले में मनजीत के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान पता चला कि मनजीत का प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। जांच में पाया गया कि मनजीत का भांजे गुरशरणजीत सिंह से विवाद था और गुरशरण उनके साथ कोई बोलचाल नहीं रखना चाहता था। ऐसे में गुरशरण ने मां को भी मनजीत के किसी भी प्रोग्राम में शामिल होने से मना किया था। मनजीत सिंह के घर में बेटी की शादी थी और उसको लेकर घर में तैयारियां चल रही थी। इस दौरान परिवार को थ्रेट करने के लिए गुरशरण ने यूएसए में लक्की नामक व्यक्ति को हायर किया। लक्की ने आगे 2 शूटरों को हायर किया और उनसे मनजीत के घर पर फायरिंग करवाई।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हथियार बरामद किए गए। इसी के साथ हुंडई बिना नंबरी कार रिकवर की गई। पूछताछ में पता चला कि आरोपियों के साथ लक्की ने एक लाख रुपए में घटना को अंजाम देने को लेकर सौदा तय किया था और 80 हजार रुपए लक्की ने दे दिए थे। लक्की ने अन्य लड़के के हाथों वैपन और पैसे आरोपियों को मुहैया करवाए थे। एसएसपी ने कहा कि उक्त आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। आरोपियों में से गोपाल के खिलाफ 8 मामले दर्ज है और गुरबख्श के खिलाफ 4 एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज है। इसी के साथ 307 का एक अन्य मामला दर्ज पाया गया। आरोपियों को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। आरोपियों से पूछताछ में अन्य खुलासे होने की संभावना है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -