Girl in a jacket
HomeChandigarhPunjab University में नेम प्लेटों पर Students ने पोती कालिख, जताया विरोध,...

Punjab University में नेम प्लेटों पर Students ने पोती कालिख, जताया विरोध, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः पंजाब यूनिवर्सिटी में नेम प्लेटों पर अंग्रेजी भाषा लिखे जाने को लेकर विवाद गरमा गया। दरअसल, छात्रों द्वारा यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कैंपस में लगाई गई नई अग्रेजी शब्दों में लिखी नेम प्लेटों पर कालिख पोत दी। छात्रों का आरोप है कि यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा हाल ही में लगाई गई कई नई नेम प्लेटों में पंजाबी भाषा को शामिल नहीं किया गया। छात्र संगठन का कहना है कि 7 मई को उन्होंने यूनिवर्सिटी प्रशासन को इस मामले में ज्ञापन सौंपा था। संगठन ने प्रशासन को दो दिन का समय देते हुए मांग की थी कि सभी नेम प्लेटों पर पंजाबी भाषा को पहले स्थान पर लिखा जाए।

साथ ही कहा गया था कि यदि तय समय के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन विरोध प्रदर्शन करेगा। संगठन के मुताबिक, तय समय सीमा खत्म होने के बावजूद यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया। इसके बाद सोमवार को छात्र संगठन के कार्यकर्ता कैंपस में पहुंचे और नई नेम प्लेटों पर कालिख पोतकर अपना विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कहा कि पंजाब की धरती पर स्थित और पंजाब के नाम पर बनी यूनिवर्सिटी में पंजाबी भाषा की अनदेखी स्वीकार नहीं की जाएगी।

छात्र नेताओं ने आरोप लगाया कि पंजाबी भाषा को लगातार पीछे धकेला जा रहा है, जबकि यह पंजाब की मातृभाषा और पहचान है। उनका कहना था कि यूनिवर्सिटी प्रशासन को तीन भाषाओं में नेम प्लेट लगाने चाहिए, लेकिन पंजाबी को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। प्रदर्शनकारी छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द इस मामले का समाधान नहीं किया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। वहीं, इस पूरे घटनाक्रम के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -