जालंधर, ENS: तिलक नगर की गली नंबर 1 में नौजवान बीते दिन से लापता हो गया। लापता नौजवान की पहचान दिनेश कुमार उर्फ जट्टू के रूप में हुई है। बेटे के लापता होने को लेकर अनिता ने कहा कि बेटा बीते दिन से घर नहीं पहुंचा। बेटे के लापता होने को लेकर मां का रो-रो-कर बुरा हाल हो गया है। महिला ने बताया कि बेटा कारपेंटर का काम करता है। बीते दिन दोपहर 1.10 बजे उसे व्यक्ति बाइक पर बिठाकर ले गया, लेकिन उसके बाद से बेटा घर नहीं लौटा है। इस मामले को लेकर सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो देखा दोपहर 1.07 बजे वह काम करता हुआ दिखाई दिया, लेकिन उसके बाद उसे बाइक पर कोई ले गया।
बेटे का किसी के साथ कोई विवाद नहीं है और ना ही कोई पुरानी रंजिश है। मां ने कहा कि बेटा कैप्सूल खाने का आदी है, लेकिन वह कैप्सूल खाने के लिए कभी पैसे नहीं मांगता था। महिला ने कहा कि बेटे के पास कोई फोन भी नहीं है। इस मामले को लेकर पुलिस को सूचना दे दी है। पीड़िता ने कहा कि सभी थानों में पूछताछ कर ली है। बेटे पर एक मामला दर्ज है।
बेटे के लापता होने को लेकर पुलिस को शिकायत दे दी है। महिला को शक है कि एक व्यक्ति घर पर कई बार बेटे के बारे में अक्सर पूछता रहता है। इस दौरान उक्त व्यक्ति से पूछा तो उसने माना कि दोपहर को उसके पास आया था, लेकिन बाद में उसे कुछ नहीं पता चला। मां ने चोरी के मामले को लेकर कहा कि पहले भी उस पर फोन चोरी के झूठे आरोप लगाए थे। उस मामले में वह खुद बेटे को लेकर थाने गई थी। महिला ने प्रशासन से बेटे को ढूंढने में मदद करने की गुहार लगाई है।
