Girl in a jacket
HomeInternationalबाजार में हुआ जोरदार धमाका, 2 पुलिस कर्मियों सहित 9 की मौत,...

बाजार में हुआ जोरदार धमाका, 2 पुलिस कर्मियों सहित 9 की मौत, 35 घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

खैबर पख्तूनख्वाः पाकिस्तान के अफगानिस्तान की सीमा से लगे उत्तर-पश्चिमी हिस्से के एक भीड़भाड़ वाले बाजार में भयानक बम विस्फोट हुआ। यह हमला इस बात का ताजा संकेत है कि इस सीमावर्ती क्षेत्र में हिंसा लगातार बढ़ रही है। यह बम धमाका अफगानिस्तान की सीमा से सटे बन्नू जिले के पास तहसील सराय नौरंग बाजार में हुआ। धमाके वाली जगह से मिली तस्वीरों में दुकानों के टूटे हुए अगले हिस्से और एक बुरी तरह क्षतिग्रस्त गाड़ी दिखाई दे रही थी। इसमें 2 पुलिस अधिकारियों और 7 नागरिकों की मौत हो गई। धमाके इतना जोरदार था कि लाशों के चीथड़े उड़ गए। दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदे एक वाहन को उड़ा दिया, जिसमें कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई और 35 अन्य घायल हो गए।

फिलहाल किसी भी आतंकी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि, मुख्य संदेह तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) पर है, जिसे पाकिस्तानी तालिबान भी कहा जाता है। TTP और अफगानिस्तान की तालिबान सरकार दोनों अलग-अलग गुट हैं, लेकिन वे वैचारिक रूप से एक-दूसरे के सहयोगी माने जाते हैं। हाल के वर्षों में TTP ने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के खिलाफ अपने अभियानों और हमलों को काफी तेज कर दिया है। बचाव कार्यों में लगी एजेंसी ने एक बयान में कहा कि धमाके वाली जगह पर एम्बुलेंस और दमकल गाड़ियां भेज दी गई हैं। नौरंग के डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस सईद खान ने बताया कि गंभीर रूप से घायलों को तुरंत बन्नू के अस्पतालों में पहुंचाया गया है।

बता दें कि अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट मोहम्मद इशाक ने कहा कि करीब 37 लोग घायल अवस्था में पहुंचे हैं, जिनमें से कुछ की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। अभी शनिवार को इसी क्षेत्र में एक पुलिस चौकी पर पहले कार बम धमाका हुआ और उसके बाद घात लगाकर हमला किया गया, जिसमें 15 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी। पाकिस्तान का आरोप है कि यह धमाके अफगानिस्तान में मौजूद आतंकी कर रहे हैं। लेकिन तालिबान ने इन आरोपों से साफ इनकार कर दिया है। तालिबान ने कहा है कि पाकिस्तान में आतंकवाद एक आतंरिक समस्या है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -