चंडीगढ़ः सेक्टर-52 में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। मृतक की पहचान अनिकेत निवासी सेक्टर-52 के रूप में हुई है। घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अनिकेत निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करता था।
जांच अधिकारी ने बताया युवक ने घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या की। घटना का पता चलते ही परिवार के सदस्यों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस चौकी सेक्टर-61 के प्रभारी समेत पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।
