AdvertisementPunjab Government
LudhianaPunjab News: होमगार्ड जवानों ने नेशनल हाईवे की जाम, लोग हुए परेशान,...

Punjab News: होमगार्ड जवानों ने नेशनल हाईवे की जाम, लोग हुए परेशान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः पंजाब पुलिस के होमगार्ड जवानों ने नेशनल हाईवे नंबर-1 (NH-44) पर मोर्चा खोलते हुए हाईवे जाम कर दिया। इस दौरान लाडोवाल टोल प्लाजा के पास बड़ी संख्या में पहुंचे होमगार्ड कर्मियों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। जवानों ने दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक हाईवे को दोनों तरफ से बंद रखने का ऐलान किया है। ऐसे में दिल्ली-अमृतसर मुख्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। प्रदर्शनकारी जवानों का कहना है कि वे पंजाब पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कानून व्यवस्था बनाए रखने में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उन्हें अनदेखा किया जा रहा है।

जवानों की मांग है कि उन्हें नियमित कर्मचारियों की तर्ज पर पेंशन और रिटायरमेंट के बाद सामाजिक सुरक्षा दी जाए। लंबे समय से लंबित वेतन विसंगतियों को दूर करने और सेवा को स्थायी करने की मांग उठाई जा रही है। चक्का जाम के चलते नेशनल हाईवे पर 4 घंटे तक स्थिति तनावपूर्ण बन गई। जालंधर और लुधियाना दोनों ओर से आने वाले छोटे-बड़े वाहन जाम में फंस गए। धरने की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने और जाम खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है ।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

धर्मपुर पंचायत में कृषि विभाग ‘आत्मा परियोजना’ के तहत मनाया गया महिला किसान दिवस

ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना के हरोली ब्लॉक के अंतर्गत...

स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल के खिलाड़ी दियुतित का अंडर-19 राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए चयन

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर बनाई राष्ट्रीय...

Punjab News: आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत

गुरदासपुर: बहरामपुर इलाके के संदर गांव में एक दुखद...

Parvinder Jhota murder case: पीड़ित परिवार ने की प्रेस कांफ्रेंस, झोटा को शहीद का दर्जा देने की मांग, देखें वीडियो

बठिंडाः मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में इंसाफ की...

धर्मपुर पंचायत में कृषि विभाग ‘आत्मा परियोजना’ के तहत मनाया गया महिला किसान दिवस

ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना के हरोली ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत धर्मपुर में आज 15 अक्टूबर को...

स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल के खिलाड़ी दियुतित का अंडर-19 राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए चयन

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर बनाई राष्ट्रीय टीम में जगह ऊना,सुशील पंडित: स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल ऊना के होनहार...

परविंदर झोटा हत्या मामले को लेकर सिविल अस्पताल में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग, स्थिति बनी तनावपूर्ण, देखें वीडियो

मानसाः परविंदर झोटा के शव को मानसा के सिविल अस्पताल में रखा गया है। शव अस्पताल में रखे जाने...