Nationalबंगाल की खाड़ी के ऊपर बना डिप्रेशन, गंभीर चक्रवाती तूफान में हो...

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना डिप्रेशन, गंभीर चक्रवाती तूफान में हो सकता है तबदील

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमरावती। आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (APSDMA) ने कहा कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना डिप्रेशन 27 अक्टूबर तक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है और इसे देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। एपीएसडीएमए के प्रबंध निदेशक प्रखर जैन ने बंगाल की खाड़ी में बदलते मौसम के मद्देनजर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। जैन ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा, ”पूर्व-मध्य और उससे सटी दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना अवदाब आने वाले दिनों में और तीव्र हो सकता है।

लोगों को बेहद सतर्क रहना चाहिए।” प्रबंध निदेशक के अनुसार, रविवार सुबह साढ़े पांच बजे यह अवदाब (डिप्रेशन) पांच किलोमीटर प्रति घंटे की गति से दक्षिण-पूर्व दिशा में बढ़ रहा था और पूर्व-मध्य तथा उससे सटी दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर केंद्रित था। 27 अक्टूबर तक विकराल रूप ले सकता है चक्रवात इस बीच, मौसम विभाग ने बताया कि इस अवदाब के रविवार को लगभग दक्षिण दिशा में बढ़ने और उसी दिन गहरे अवदाब में तब्दील होने की आशंका है। इसके बाद इसके धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर मुड़ने के आसार हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, 26 अक्टूबर की सुबह तक इसके पूर्व-मध्य और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान का रूप लेने की आशंका है। इसके बाद 27 अक्टूबर की सुबह के आसपास इसके पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने के आसार हैं।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, इस दिन सीएम मान करेंगे मैच की ओपन सेरेमनी, देखें वीडियो

जालंधरः एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी चैंपियनशिप 2026 के लिए...

Ind-Zimbave के दूसरे वनडे मैच में इतिहास रच सकती है Smriti Mandanna! तेज हुई अटकलें

खेल: भारत की महिला क्रिकेट टीम की कप्तान स्मृति...

Jalandhar News: Kulhad Pizza Couple सहज की सेहत को लेकर भाई ने किया खुलासा, देखें वीडियो

जालंधर: कुल्हड़ पिज्जा कपल सहज की सेहत को लेकर...

प्रसिद्ध चित्रकार जोगेन चौधरी ने 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

कोलकाता। प्रसिद्ध चित्रकार जोगेन चौधरी का रविवार सुबह कोलकाता...

Punjab News: किसान पर चलाई गोलियां, बाल-बाल बचा, देखें वीडियो

गुरदासपुरः ब्लॉक कलानौर के तहत आने वाले सीमावर्ती गांव...

Jalandhar News: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, इस दिन सीएम मान करेंगे मैच की ओपन सेरेमनी, देखें वीडियो

जालंधरः एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी चैंपियनशिप 2026 के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। चैंपियनशिप 27 अक्टूबर से जालंधर...

Ind-Zimbave के दूसरे वनडे मैच में इतिहास रच सकती है Smriti Mandanna! तेज हुई अटकलें

खेल: भारत की महिला क्रिकेट टीम की कप्तान स्मृति मंधाना इतिहास रच सकती हैं। आज भारत और जिम्बाव्बे में...

Jalandhar News: Kulhad Pizza Couple सहज की सेहत को लेकर भाई ने किया खुलासा, देखें वीडियो

जालंधर: कुल्हड़ पिज्जा कपल सहज की सेहत को लेकर सोशल मीडिया पर ब्रेन ट्यूमर होने की चल रही खबरों...

प्रसिद्ध चित्रकार जोगेन चौधरी ने 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

कोलकाता। प्रसिद्ध चित्रकार जोगेन चौधरी का रविवार सुबह कोलकाता के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे एक दुर्लभ...