Himachal Govt
PatialaPunjab News: एक्शन मोड मे आया सेहत विभाग, 65 किलो चमचम जब्त

Punjab News: एक्शन मोड मे आया सेहत विभाग, 65 किलो चमचम जब्त

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पटियालाः त्यौहारी सीजन शुरू होते ही सेहत विभाग एक्शन मोड में आ गया है। सेहत विभाग द्वारा लगातार मिठाई की दुकानों में दबिश देकर जांच की जा रही है। वहीं राजपुरा की लक्कड़ मंडी में सेहत विभाग की टीम ने निरीक्षण के दौरान शक के आधार पर 65 किलो रंगीन चमचम का स्टाक जब्त किया है। चमचम में रंग के इस्तेमाल को लेकर टीम को अनधिकृत या प्रतिबंधित रंगदार पदार्थ के प्रयोग की आशंका हुई। इसके बाद एहतियात के तौर पर पूरा स्टाक कब्जे में ले लिया गया। सेहत विभाग के अधिकारी गौरव कुमार और तरुण बांसल की टीम ने विभिन्न खाद्य पदार्थों के 3 नमूने भी लिए।

इनमें खोया बर्फी, चमचम और रसगुल्ले शामिल हैं। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। वहीं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. गुरप्रीत कौर ने बताया कि नमूनों की प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई तय होगी। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट और अनधिकृत रंगों के इस्तेमाल को विभाग गंभीरता से ले रहा है।

उन्होंने सभी खाद्य कारोबारियों से खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने और उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने की अपील की। विभाग के अनुसार जब्त किया गया 65 किलो चमचम का स्टाक प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट आने तक खाद्य सुरक्षा अधिकारी की सुरक्षित हिरासत में रहेगा। जांच में यदि खाद्य पदार्थ में अनधिकृत या प्रतिबंधित रंग अथवा अन्य किसी तरह की मिलावट की पुष्टि होती है तो संबंधित खाद्य कारोबारी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, नियमों और विनियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

कोर्ट कांप्लेक्स को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, तलाशी चेकिंग शुरू, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जिले के कोर्ट कांप्लेक्स को बम से उड़ाने...

Punjab News: GMADA के खिलाफ आप सासंद कंग ने खोला मोर्चा, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः आम आदमी पार्टी के आनंदपुर साहिब से सांसद...

नर्मदा दर्शन करने निकली महिला से ऑटो ड्राइवर ने किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

जबलपुरः पनागर से गौरीघाट नर्मदा दर्शन के लिए निकली...

Jalandhar News: National Highway के पास प्लाट से व्यक्ति का जला शव बरामद, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: जालंधर-अमृतसर नेशनल हाईवे पर स्थित इंडस्ट्रियल एस्टेट...

कोर्ट कांप्लेक्स को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, तलाशी चेकिंग शुरू, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जिले के कोर्ट कांप्लेक्स को बम से उड़ाने की धमकी लगातार मिल रही है। एक बार फिर जिला...

Punjab News: GMADA के खिलाफ आप सासंद कंग ने खोला मोर्चा, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः आम आदमी पार्टी के आनंदपुर साहिब से सांसद मलविंदर सिंह कंग ने गमाडा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।...

नर्मदा दर्शन करने निकली महिला से ऑटो ड्राइवर ने किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

जबलपुरः पनागर से गौरीघाट नर्मदा दर्शन के लिए निकली 30 वर्षीय महिला से ऑटो चालक ने दुष्कर्म, मारपीट और...

Jalandhar News: National Highway के पास प्लाट से व्यक्ति का जला शव बरामद, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: जालंधर-अमृतसर नेशनल हाईवे पर स्थित इंडस्ट्रियल एस्टेट के पास उसे समय दहशत का माहौल पैदा हो गया।...