लखनऊः बिजनौर जिले में नगीना रेलवे स्टेशन के पास शहीद एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी से अचानक धुआं उठने और मामूली आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मामले की शनिवार को जानकारी दी।
शहीद एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी में लगी आ ग, यात्रियों में मची अ फ रा-त फ री
#ShaheedExpress #TrainFire #RailwayNews #BreakingNews #IndianRailways https://t.co/JaByP1yW33— Encounter News (@encounternews2) October 24, 2026
अधिकारी ने बताया कि इस घटना में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु कुमार ने बताया कि अमृतसर से जयनगर जा रही शहीद एक्सप्रेस शुक्रवार रात करीब 11 बजे जब नगीना रेलवे स्टेशन के पास से गुजर रही थी तो उसकी ‘एस-6’ बोगी से अचानक धुआं उठने लगा और आग की मामूली लपटें दिखाई देने लगीं।
उन्होंने बताया कि नगीना रेलवे स्टेशन से पहले कोतवाली रेलवे फाटक के पास यात्रियों ने आपातकालीन जंजीर खींचकर ट्रेन रोक दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
कुमार ने बताया कि इस दौरान बोगी को पूरी तरह खाली करा लिया गया। उन्होंने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और बोगी को मामूली नुकसान पहुंचा है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद बरेली में क्षतिग्रस्त बोगी को बदलकर उसकी जगह दूसरी बोगी लगाई गई। इस घटना के कारण ट्रेन करीब 40 मिनट तक खड़ी रही। वहीं रेलवे अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं।