Hocky Champion Trophy 2026
Himachal Govtउप-मुख्य सचेतक ने दूध प्रोत्साहन राशि में वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री का...

उप-मुख्य सचेतक ने दूध प्रोत्साहन राशि में वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने प्रदेश सरकार द्वारा दूध उत्पादकों के लिए प्रोत्साहन राशि 3 रुपये से बढ़ाकर 6 रुपये प्रति लीटर करने के निर्णय का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णयों से हजारों पशुपालक परिवारों को सीधा आर्थिक लाभ मिल रहा है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।

उन्होंने कहा कि गैर-सरकारी डेयरी सहकारी समितियों से जुड़े पात्र दूध उत्पादकों को अब डीबीटी के माध्यम से 6 रुपये प्रति लीटर प्रोत्साहन राशि मिलेगी, जिसके लिए सरकार ने 14 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है। पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बना है, जिसने दूध खरीद पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की व्यवस्था शुरू की है। मुख्यमंत्री के प्रयासों से प्रदेश में गाय और भैंस के दूध की खरीद पर देशभर की तुलना में सर्वाधिक समर्थन मूल्य प्रदान किया जा रहा है।

उप मुख्य सचेतक ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा दूध उत्पादकों के हित में लिए निर्णयों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। दूध उत्पादकों की आर्थिकी में निरंतर इजाफा हो रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पशुपालक मिलाप चंद और अन्य अनेक किसानों ने उनसे व्यक्तिगत भेंट कर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और अवगत करवाया कि किस तरह प्रदेश सरकार उन्हें संबल प्रदान कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

उप मुख्यमंत्री ने हरोली में किए 36 करोड़ की पेयजल

अब तक खर्च हो चुके हैं करीब 350 करोड़...

जादूगर सम्राट शंकर दिखाएंगे करतब, भ्रूण हत्या और नशे के खिलाफ देंगे संदेश, देखें वीडियो

पंचकूला: सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग, हरियाणा के सौजन्य...

प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति का सहयोग जरुरी – Ashok Tiwari

शिमला: पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने कहा कि समाज...

Punjab News: बस और बाइक की टक्कर में नौजवान की मौत, लड़की घायल, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के ग्वालमंडी इलाके में श्री राम तीर्थ...

उप मुख्यमंत्री ने हरोली में किए 36 करोड़ की पेयजल

अब तक खर्च हो चुके हैं करीब 350 करोड़ रुपये ऊना। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा...

जादूगर सम्राट शंकर दिखाएंगे करतब, भ्रूण हत्या और नशे के खिलाफ देंगे संदेश, देखें वीडियो

पंचकूला: सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग, हरियाणा के सौजन्य से अमृतकाल जागरूकता अभियान के तहत पंचकूला में विश्व विख्यात...

Punjab News: दिन-दहाड़े गुंडागर्दी, युवक पर चाकू से हमला, छीनी नगदी, हालत गंभीर, देखें वीडियो

जीरकपुरः जिले के कोहिनूर ढाबे और लेबर चौक के नजदीक दिन-दहाड़े चाकूबाज़ी की घटना सामने आई है। घटना सामने...

प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति का सहयोग जरुरी – Ashok Tiwari

शिमला: पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने कहा कि समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति...