Hocky Champion Trophy 2026
Himachal GovtCM Sukhu ने वर्चुअल माध्यम से नौहराधार सीएचसी भवन का किया लोकार्पण

CM Sukhu ने वर्चुअल माध्यम से नौहराधार सीएचसी भवन का किया लोकार्पण

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा सिरमौर ज़िला के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नौहराधार में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन का लोकार्पण किया। 6.92 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित छह बिस्तरों की क्षमता का स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में स्वास्थ्य अधोसंरचना को सुदृढ़ करने और दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस स्वास्थ्य केंद्र से आस-पास की 20 ग्राम पंचायतों और 47 गांवों के लगभग 50 हजार लोग लाभान्वित होंगे। यहां मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी, जिससे लोगों को अपने घर-द्वार के निकट ही समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी।

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। इस दिशा में विशेषकर ग्रामीण एवं दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करना सरकार की प्राथमिकता है, ताकि लोगों को बेहतर उपचार के लिए प्रदेश से बाहर न जाना पड़े। इस स्वास्थ्य केंद्र के शुरू होने से स्थानीय लोगों को समयबद्ध और बेहतर उपचार सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

इस अवसर पर स्थानीय विधायक एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार ने नए भवन के लोकार्पण के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस स्वास्थ्य केंद्र से आसपास की 20 ग्राम पंचायतों और 47 गांवों की लगभग 50 हजार लोगों को लाभ मिलेगा। यहां स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होने से लोगों को अपने घरों के नजदीक ही समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

Punjab News: Nuvo Café & Bar में सेहत विभाग की Raid, चालान काटकर किया नोटिस जारी, देखें वीडियो

होशियारपुरः जिले के स्वास्थ्य विभाग की खाद्य सुरक्षा टीम...

उप-मुख्य सचेतक ने दूध प्रोत्साहन राशि में वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार

शिमला: उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने प्रदेश सरकार...

Punjab News: घनी आबादी में आग लगने से AC ब्लास्ट, गिरी छत, एक की मौत, देखें वीडियो

लुधियानाः फिल्ड गंज इलाके में पुलकित फैशन और चैरिटेबल...

Jalandhar News: UK डंकी रूट से भेजने के केस में ट्रेवल एजेंट को लेकर कोर्ट का आया फैसला

जालंधर, ENS: अवैध तरीके से डंकी रूट के जरिए लोगों को अमेरिका भेजने के बहुचर्चित मामले में प्रवर्तन निदेशालय...

Punjab News: प्रताप बाजवा और खैरा के आरोपों पर आप नेता का पलटवार, सुखजिंदर रंधावा पर साधे निशाने, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाब में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा और उनके बेटे द्वारा थाने में पुलिस...

Punjab News: Nuvo Café & Bar में सेहत विभाग की Raid, चालान काटकर किया नोटिस जारी, देखें वीडियो

होशियारपुरः जिले के स्वास्थ्य विभाग की खाद्य सुरक्षा टीम और जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जितेंद्र भाटिया और खाद्य सुरक्षा...

उप-मुख्य सचेतक ने दूध प्रोत्साहन राशि में वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार

शिमला: उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने प्रदेश सरकार द्वारा दूध उत्पादकों के लिए प्रोत्साहन राशि 3 रुपये से...