AdvertisementPunjab Government
Fatehgarh SahibPunjab News: स्कूल की वायरल Video के बाद एक्शन में आए शिक्षा...

Punjab News: स्कूल की वायरल Video के बाद एक्शन में आए शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस, किया खुलासा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फतेहगढ़ साहिबः जिले के सरकारी हाई स्कूल जल्ला के बाथरूमों की दयनीय स्थिति दिखाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बेंस ने खुद उक्त स्कूल का अचानक दौरा किया और जमीनी हकीकत की जांच की। चेकिंग के दौरान मंत्री ने उसी जगह का जायजा भी लिया, जहां का वीडियो वायरल किया गया था। शिक्षा मंत्री ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल किया गया वीडियो पुराना है और वर्तमान में स्कूल की स्थिति को नहीं दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि वीडियो में दिखाए गए बाथरूम करीब 5 साल से बंद पड़े हैं, जबकि स्कूल में अब नए बाथरूम बनाए जा चुके हैं। चेकिंग के दौरान स्कूल के मौजूदा बाथरूम साफ-सुथरी हालत में मिले और वहां पानी की सुविधा भी मौजूद थी। लड़कियों के बाथरूम में सैनिटरी पैड डिस्पोजल मशीन भी चालू हालत में मिली। मंत्री के अनुसार स्कूल में करीब 100 विद्यार्थी और 9 टीचर हैं। स्कूल की चारदीवारी का काम पूरा हो चुका है और पिछले चार सालों के दौरान मरम्मत के लिए करीब 15 लाख रुपये खर्च किए गए हैं।

स्कूल में दो स्मार्ट पैनल, तीन प्रोजेक्टर, कंप्यूटर लैब, साइंस लैब, वाई-फाई और पीने के पानी की सुविधा भी उपलब्ध है। स्कूल की इमारत की मरम्मत और अन्य विकास कार्य भी जारी हैं। सफेदी का काम बाकी है, जिसके लिए ग्रांट मंजूर हो चुकी है और मानसून के बाद काम शुरू किया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने स्कूल के पीछे पंचायत के ग्राउंड के रखरखाव को एक समस्या बताते हुए इस मामले को पंचायत के समक्ष उठाने की बात कही। हरजोत सिंह बेंस ने कहा कि पंजाब सरकार शिक्षा को सबसे अधिक प्राथमिकता दे रही है और राज्य के हर सरकारी स्कूल को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो के आधार पर वर्तमान स्कूल की स्थिति के बारे में धारणा बनाने के बजाय जमीनी हकीकत की जांच करना जरूरी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

धर्मपुर पंचायत में कृषि विभाग ‘आत्मा परियोजना’ के तहत मनाया गया महिला किसान दिवस

ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना के हरोली ब्लॉक के अंतर्गत...

स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल के खिलाड़ी दियुतित का अंडर-19 राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए चयन

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर बनाई राष्ट्रीय...

Punjab News: आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत

गुरदासपुर: बहरामपुर इलाके के संदर गांव में एक दुखद...

Parvinder Jhota murder case: पीड़ित परिवार ने की प्रेस कांफ्रेंस, झोटा को शहीद का दर्जा देने की मांग, देखें वीडियो

बठिंडाः मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में इंसाफ की...

धर्मपुर पंचायत में कृषि विभाग ‘आत्मा परियोजना’ के तहत मनाया गया महिला किसान दिवस

ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना के हरोली ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत धर्मपुर में आज 15 अक्टूबर को...

स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल के खिलाड़ी दियुतित का अंडर-19 राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए चयन

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर बनाई राष्ट्रीय टीम में जगह ऊना,सुशील पंडित: स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल ऊना के होनहार...

परविंदर झोटा हत्या मामले को लेकर सिविल अस्पताल में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग, स्थिति बनी तनावपूर्ण, देखें वीडियो

मानसाः परविंदर झोटा के शव को मानसा के सिविल अस्पताल में रखा गया है। शव अस्पताल में रखे जाने...