नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर शख्स की लिस्ट में एलन मस्क एक बार फिर शामिल हो गए हैं। एलन मस्क की दौलत एक बार फिर 1 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच चुकी है। टेस्ला और स्पेस एक्स के शेयरों में एकदम तेजी हुई है जिसका फायदा मस्क के नेटवर्थ को मिला है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, सोमवार को मस्क की संपत्ति करीबन 65 अरब डॉलर बढ़कर 1.04 ट्रिलियन डॉलर पहुंच चुकी है। भारत रुपये के अनुसार, उनकी संपत्ति करीबन 92 लाख करोड़ की है। सिर्फ एक दिन में मस्क की संपत्ति में करीबन 65 अऱब डॉलर यानी की लगभग 5.7 लाख करोड़ का इजाफा हुआ है।
ऐसे बढ़ी एलन मस्क की दौलत
मस्क की संपत्ति का बड़ा हिस्सा उनकी कंपनियों की वैल्यू से जुड़ा हुआ है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, स्पेस एक्स और टेस्ला में उनकी हिस्सेदारी का कुल नेटवर्थ का 98 फीसदी से भी ज्यादा है। ऐसे में इन कंपनियों के शेयरों में तेजी आ रही है जिससे मस्क की संपत्ति भी तेजी से बढ़ रही है। अक्टूबर की शुरुआत से ही स्पेस एक्स के शेयर करीबन 13 फीसदी और टेस्ला के शेयर करीबन 6.7 फीसदी तक चढ़ चुके हैं। इसी तेजी के कारण एलन मस्क का नेटवर्थ फिर से 1 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच चुका है।
स्पेस एक्स के कारण बड़ी संपत्ति
मस्क की संपत्ति बढ़ाने में Space X की तेजी का बड़ा योगदान रहा है। अक्टूबर की शुरुआत से ही कंपनी के शेयर करीबन 13 फीसदी के ऊपर है। वहीं अगस्त के निचले स्तर पर स्पेस एक्स के शेयर करीबन 58 फीसदी तक रिकवर हो चुके हैं। मॉर्गन स्टेनली के एनालिस्ट्स ने भी स्पेस एक्स और इंटेलिजेंस सेक्टर में निवेश के अनुसार, आकर्षक बताया है। इससे कंपनी के शेयरों में निवेशकों का भरोसा भी बढ़ेगा।
टेस्ला भी बना कारण
सिर्फ स्पेस एक्स ही नहीं बल्कि एलन मस्क की कंपनी टेस्ला के कारण भी उनके शेयरों में उछाल आय़ा है। टेस्ला ने अभी हाल ही में तीसरी तिमाही की बिक्री के आंकड़े जारी किए हैं। इसमें बाजार की उम्मीदों से अच्छे रहे और इसके बाद कंपनी के शेयरों में भारी तेजी देखने को मिली है। अक्टूबर की शुरुआत से ही टेस्ला के शेयरों में करीबन 6.7 फीसदी की बढ़त हुई है।
फॉर्ब्स ने जारी किए आंकड़े
शुक्रवार को मस्क का नेटवर्थ करीबन 979.7 अरब डॉलर था। वहीं सोमवार की तेजी के बाद अब फिर से उनका नेटवर्थ 1 ट्रिलियन के पार पहुंच गया। फोर्ब्स के रियल टाइम आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को मस्क की संपत्ति करीबन 1 ट्रिलियन डॉलर से ऊपर की थी।
