AdvertisementPunjab Government
JalandharJalandhar News: दिन दहाड़े घर से लाखों के गहने और नगदी लेकर...

Jalandhar News: दिन दहाड़े घर से लाखों के गहने और नगदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चोरों के बढ़ रहे आतंक से परिवार परेशान, रो-रो-कर हुआ बुरा हाल

जालंधर, ENS: थाना 2 के अंतगर्त आते इलाके में दिन दहाड़े चोरी की घटना सामने आई है। जहां चोर सुबह पेट्रोल पंप के पास गली में स्थित घर में घुसकर लाखों के गहने और नगदी लेकर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार परिवारिक सदस्य काम पर गए हुए थे। इस दौरान जब परिवार की महिला 12 बजे घर पहुंची तो घर का सामान बिखरा देखकर हैरान रह गई। महिला के अनुसार घर की अलमारी खुली पड़ी थी और सामान बिखरा हुआ था। जब अलमारी चैक की तो पता चला कि चोर गहने और नगदी लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना थाना 2 की पुलिस को दे दी गई है। बताया जा रहा हैकि घर में चोरों ने 11.30 बजे वारदात को अंजाम दिया। मामले की जानकारी देते हुए सन्नी ने कहा कि वह सुबह 11 बजे काम पर गए हुए थे।

इस दौरान पत्नी देवी तालाब अस्पताल में दवाई की दुकान पर नौकरी करती है। वहीं माता दशमेश बेकरी में नौकरी करती है। घर के सभी सदस्य ताला लगाकर काम पर गए हुए थे। इस दौरान उन्हें चोरी की वारदात को लेकर फोन आया। वहीं महिला चंचल ने कहा कि वह दशमेश बेकरी में नौकरी करती है। ऐसे में 12 बजे घर आई तो देखा कि घर का दरवाजा खुला था। जिसके बाद वह बेटे को आवाज लगाने लगी। ऐसे में पड़ोसी के युवक को बुलाकर घर की जांच की तो देखा कि चोर एक घंटे में घर से सोना और नगदी लेकर फरार हो गए। महिला ने कहा कि एक घंटे पहले ही बेटा काम पर गया था। इस दौरान घर में सामान बिखरा हुआ देखा गया। चोरों द्वारा लॉकर तोड़ दिया गया और वह अपने औजार यहीं छोड़ गए। पीड़ित के अनुसार 8 से 9 लाख रुपए के गहने और नगदी लेकर चोर फरार हो गए। वहीं घर की बहू ने कहा कि माता और पति के जाने के बाद एक घंटे के बाद घर में चोरों ने डाका मारा।

उन्होंने कहा कि नशेड़ी लोगों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। महिला ने रोते हुए कहा कि चोर मंदिर की तिजौरी से भी नगदी लेकर फरार हो गए। इस दौरान मंदिर में पड़ी धार्मिक पुस्तकें जमीन पर गिराकर चले गए। महिला ने कहा कि 20 से 25 हजार की नगदी लेकर चोर फरार हो गए। घटना की सूचना थाना 2 की पुलिस को दी गई। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पूरी गली ने नशेड़ी लोग है। ऐसे में परिवार ने इंसाफ की गुहार लगाई है। परिवार का कहना है कि आधा घंटे से अधिक समय पुलिस को सूचित किए हो गया है, लेकिन पुलिस का कोई अधिकारी घटना स्थल पर नहीं पहुंचा। परिवार का कहना है कि एक दो चोरों ने घटना को अंजाम नहीं दिया है, बल्कि यह गिरोह है, जिसके द्वारा वारदात को अंजाम दिया गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

यूपीएससी 2027 परीक्षा कार्यक्रम को लेकर हरियाणा सरकार ने डीसी को दिए निर्देश

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा...

Jalandhar News: घर से लाखों के गहने और नगदी चोर की CCTV आई सामने

जालंधर, ENS: थाना 2 के अंतगर्त आते पेट्रोल पंप...

CM Saini ने सिंगापुर स्थित सुरबाना जुरोंग का किया दौरा

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर...

Meharchand Polytechnic College के Mechanical Engineering विभाग ने आयोजित किया Guest Lecture

जालंधर (Ens): मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के मैकेनिकल इंजीनियरिंग...

यूपीएससी 2027 परीक्षा कार्यक्रम को लेकर हरियाणा सरकार ने डीसी को दिए निर्देश

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा वर्ष 2027 के लिए जारी वार्षिक परीक्षा एवं भर्ती परीक्षा...

Jalandhar News: घर से लाखों के गहने और नगदी चोर की CCTV आई सामने

जालंधर, ENS: थाना 2 के अंतगर्त आते पेट्रोल पंप के पास गली में स्थित घर में घुसकर चोर लाखों...

CM Saini ने सिंगापुर स्थित सुरबाना जुरोंग का किया दौरा

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर स्थित विश्व प्रसिद्ध शहरी विकास एवं अवसंरचना सुरबाना जुरोंग (Surbana...

Jalandhar News: दिन दहाड़े सबसे व्यस्त बाजार में एक्टिवा लेकर चोर फरार, नहीं रहा पुलिस का खौफ, देखें वीडियो

दुकानदार का आरोप, कई वाहन हो चुके चोरी, नहीं हो पाई रिकवरी जालंधर, ENS: शहर में चोरी की बढ़ रही...