ChandigarhPunjab सहित 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का एक्शन, अधिकारियों...

Punjab सहित 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का एक्शन, अधिकारियों के तबादले को लेकर आदेश जारी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः आगामी विधानसभा चुनावों को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने कमर कस ली है। आयोग ने पंजाब सहित 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के निर्देश दिए हैं। ये निर्देश 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर जारी किए गए हैं। इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर शामिल हैं। आयोग ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखा है।

इसके साथ ही मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को भी निर्देश भेजे गए हैं। आयोग का मकसद पूरी तरह निष्पक्ष चुनाव कराना है। पांचों राज्यों की विधानसभाओं का कार्यकाल 2027 में खत्म हो रहा है। गोवा विधानसभा का कार्यकाल 14 मार्च 2027 को समाप्त होगा। मणिपुर का कार्यकाल 13 मार्च 2027 तक है। पंजाब का कार्यकाल 16 मार्च 2027 को खत्म हो रहा है। ऐसे में आयोग ने पांच राज्यों के चीफ सेक्रेटरी को निर्देश दिया कि किसी भी अधिकारी को उसके गृह क्षेत्र में तैनात नहीं किया जाए।

इसके अलावा चुनाव प्रक्रिया से जुड़े हुए किसी भी अधिकारी की ना तो उसके गृह क्षेत्र में तनाती होगी और ना ही उन सीटों पर जहां पर वह पिछले विधानसभा चुनाव या उपचुनाव के दौरान तैनात था। एसआईआर और मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) पर मचे बवाल के बीच पांच राज्यों में होने वाला विधानसभा चुनाव काफी अहम होगा। यूपी, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में इस समय बीजेपी की सरकार है। वहीं पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) सत्ता में है। इस चुनाव के लिए अभी से तैयारियां चल रही है। बीजेपी, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, बीएसपी, आप, एआईएमआईएम और अन्य क्षेत्रीय पार्टियों के नेता लगातार कैंपेन कर रहे हैं और रणनीति बना रहे हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: Asian Hockey Champions Trophy का CM Mann ने किया उद्घाटन, देखें Live

जालंधर, ENS: पंजाब के हॉकी हब जालंधर में 'हीरो...

महाराजा अग्रसेन के सिद्धांत समानता, सहयोग और सामाजिक एकता के प्रतीक – विपुल गोयल

चण्डीगढ़: हरियाणा के राजस्व एवं शहरी स्थानीय निकाय मंत्री...

न्यूजीलैंड के खिलाफ Abhishek Sharma ने तूफानी शतक जड़कर रचा इतिहास, तोड़ा Kohli का रिकॉर्ड

नई दिल्लीः वेलिंग्टन में खेले गए तीसरे टी20 मैच...

Punjab News: नशे के खिलाफ प्रशासन का एक्शन, महिला तस्कर का घर धवस्त, देखें वीडियो

होशियारपुरः 'नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत पुलिस...

Jalandhar News: Asian Hockey Champions Trophy का CM Mann ने किया उद्घाटन, देखें Live

जालंधर, ENS: पंजाब के हॉकी हब जालंधर में 'हीरो एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी पंजाब 2026' की ऐतिहासिक शुरुआत हुई।...

महाराजा अग्रसेन के सिद्धांत समानता, सहयोग और सामाजिक एकता के प्रतीक – विपुल गोयल

चण्डीगढ़: हरियाणा के राजस्व एवं शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के आदर्श समानता,...

न्यूजीलैंड के खिलाफ Abhishek Sharma ने तूफानी शतक जड़कर रचा इतिहास, तोड़ा Kohli का रिकॉर्ड

नई दिल्लीः वेलिंग्टन में खेले गए तीसरे टी20 मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज...

हरियाणा के राज्यपाल ने आरकेएसडी कॉलेज के 35वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

चंडीगढ़: हरियाणा के राज्यपाल प्रो असीम कुमार घोष ने कहा कि आज के दौर में दुनिया को केवल सवालों...