JalandharJalandhar News: ओबरॉय पर हमले मामले में ADCP बोली एक्सीडेंट हुआ, सवाल...

Jalandhar News: ओबरॉय पर हमले मामले में ADCP बोली एक्सीडेंट हुआ, सवाल एक्टिवा छोड़कर क्यों भागे नौजवान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: मॉडल टाउन इलाके में स्थित गार्डन कॉलोनी में दमन ओबेरॉय पर अज्ञात हमलावरों द्वारा जानलेवा हमला करने के आरोप लगे थे। वहीं इस मामले को लेकर अब एडीसीपी माधवी शर्मा का बयान सामने आया है। जहां एडीसीपी-2 ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लकी ओबेरॉय के भाई पर कुछ लोगों द्वारा कथित हमला करने और उनकी जान को खतरा होने का दावा किया जा रहा है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि यह मामला सड़क दुर्घटना से जुड़ा है। हादसे के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। हादसे के दौरान दूसरे पक्ष का वाहन भी मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गया।

उन्होंने स्पष्ट किया कि हमले या इसके पीछे किसी साजिश को लेकर कोई तथ्य सामने नहीं आए हैं। पुलिस द्वारा सामने आये तथ्यों के आधार पर विधिक कार्यवाही की जा रही है। इसी के साथ उन्होंने आम लोगों से किसी भी तरह की अफवाहों से बचने की अपील की है। ऐसे में अब सवाल परिवार की ओर से यह उठ रहा है कि अगर यह सड़क हादसे की घटना है तो गाड़ी के शीशे तोड़ने के बाद 3 लोग एक्टिवा छोड़कर क्यों फरार हो गए।

इस घटना के बाद एक्टिवा सवार पुलिस के पास क्यों नहीं गए। जबकि देर रात थाना 6 के एसआई रवि शर्मा ने कहा कि दमन ओबरॉय के बयानों के अनुसार गलती से एक्टिवा सवार उन पर हमला करने आए थे। एएसआई का कहना है कि कार चालकों के बयानों के अनुसार हमलावारों के पास तेजधार हथियार मौजूद थे। वहीं गाड़ी के शीशे टूटे हुए पाए गए और घटना स्थल पर एक्टिवा को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

बता दें कि देर रात हुई घटना में रमन का आरोप है कि हत्या के आरोपी लगातार उन पर केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। इसके लिए उन्हें अलग-अलग नंबरों और जेलों से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। पिछले कुछ दिनों से कुछ संदिग्ध युवक लगातार उनके घर और दफ्तर की रेकी कर रहे थे। वारदात के दिन दमन अपनी गाड़ी से उतरकर दफ्तर के अंदर गए ही थे कि एक्टिवा सवार 3 हमलावर वहां आ गए और उनके द्वारा गाड़ी पर हमला कर दिया गया।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Gurdwara Sahib में 2 गुटों में झड़प, जड़े थप्पड़-उतरी पगड़ियां, देखें वीडियो

हैमिल्टनः कनाडा में हैमिल्टन के गुरुद्वारा शहीदगढ़ साहिब में...

Mitchell और Phillips ने भारत की उम्मीदों पर फेरा पानी, पहला टेस्ट ड्रॉ

वेलिंगटनः डेरिल मिशेल और ग्लेन फिलिप्स की जुझारू बल्लेबाजी...

खराब मौसम के चलते पुणे-पटना इंडिगो फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट

लखनऊः पटना में खराब मौसम के कारण पुणे से...

Punjab News: Highway पर ट्रक और कार की टक्कर में बच्चे सहित 4 घायल, देखें वीडियो

लुधियानाः दिल्ली-जालंधर नेशनल हाईवे पर ट्रांसपोर्ट नगर के पास...

Kangana का राहुल गांधी पर हमला, बोलीं- नहीं चाहते संसद में महिलाओं की संख्या पुरुषों के बराबर हो

आगराः भाजपा सांसद कंगना रनौत ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल...

Gurdwara Sahib में 2 गुटों में झड़प, जड़े थप्पड़-उतरी पगड़ियां, देखें वीडियो

हैमिल्टनः कनाडा में हैमिल्टन के गुरुद्वारा शहीदगढ़ साहिब में दो गुटों में झड़प हो गई। दोनों पक्षों में विवाद...

Mitchell और Phillips ने भारत की उम्मीदों पर फेरा पानी, पहला टेस्ट ड्रॉ

वेलिंगटनः डेरिल मिशेल और ग्लेन फिलिप्स की जुझारू बल्लेबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने सोमवार को यहां पहले टेस्ट...

खराब मौसम के चलते पुणे-पटना इंडिगो फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट

लखनऊः पटना में खराब मौसम के कारण पुणे से पटना जा रही इंडिगो की उड़ान को सोमवार तड़के लखनऊ...