JalandharJalandhar News: नगर निगम कर्मियों की हड़ताल पर मेयर का आया बयान,...

Jalandhar News: नगर निगम कर्मियों की हड़ताल पर मेयर का आया बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

35 सालों बाद 1196 कर्मियों की होगी भर्ती

जालंधर, ENS: नगर निगम यूनियन के एक धड़े ने भर्ती और स्टाफिंग से जुड़ी 15 प्रमुख मांगों को लेकर आज फिर से निगम प्रशासन के खिलाफ धरना लगाया। इस दौरान कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। वहीं दूसरी ओर कर्मियों की हड़ताल को लेकर मेयर विनीत धीर ने बताया कि सभ्रवाल यूनियन का मांगो को लेकर विवाद था। ऐसे में 2 से 3 दिन तक यूनियन के साथ उनकी मीटिंग चल रही है।

वहीं आज उनकी 15 मांगों में से 10 से 11 मांगो को मान लिया गया है। ऐसे में 3 से 4 मांगो को लेकर बात चल रही है, जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। मेयर ने कहा कि बीते दिन मीटिंग में कर्मियों को हड़ताल ना करने की अपील की गई और टेबल टॉक पर बैठकर मसले को हल करने के लिए कहा गया। इस हड़ताल को लेकर बीते दिन 3 से 4 घंटे तक मीटिंग चली। मेयर ने कहा कि अधिकतर मांगे यूनियन की मान ली गई है। ऐसे में उन्हें आश्वासन है कि कर्मियों द्वारा जल्द हड़ताल को खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ मांगो को पहले ही मान लिया जा चुका था।

वहीं ठेका भर्ती को लेकर मेयर ने कहा कि 35 सालों बाद पहली बार 1196 कर्मियों की भर्ती की फाइल को क्लीयर आप सरकार द्वारा करवा लिया गया है और उन्हें जल्द भर्ती किया जाएगा। ऐसे में जब 1196 कर्मियों की भर्ती हो जाएगी तो कच्चे कर्मियों की नगर निगम को फिर जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहाकि कर्मियों के हित की सभी मांगों को मान लिया गया है और जल्द शहर से कूड़े को उठा लिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने शहर वासियों से अपील की है कि जल्द शहर को फिर से साफ-सुथरा बनाया जाएगा। मेयर ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आज कर्मियों की हड़ताल खत्म हो जाएगी।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

एशिया में भारत की बढ़ी ताकत, रूस को छोड़ा पीछे, स्कोर बढ़कर 40.5 अंक हुआ

नई दिल्लीः एशिया में भारत का प्रभाव लगातार बढ़...

Punjab News: रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में कार्रवाईः दुबई से लौटा युवक गिरफ्तार, देखें वीडियो

गुरदासपुरः राजस्थान पुलिस ने गुरदासपुर के हरप्रीत सिंह नामक...

शादी के दबाव से परेशान युवक ने खुद को लगाई आग, गर्लफ्रेंड गिरफ्तार

बिलासपुरः छ्त्तीसगढ़ के बिलासपुर में गर्लफ्रेंड से शादी को...

एक्शन मोड में CM, XEN, JE और ME पर गिरी गाज, सस्पेंड के निर्देश जारी

सिरसाः हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विकास...

खड़े ट्रक से टकराई कार, दो बच्‍चों समेत चार की मौत, 3 गंभीर घायल

मथुराः यूपी के मथुरा में सोमवार सुबह बड़ा सड़क...

एशिया में भारत की बढ़ी ताकत, रूस को छोड़ा पीछे, स्कोर बढ़कर 40.5 अंक हुआ

नई दिल्लीः एशिया में भारत का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। लोवी इंस्टीट्यूट के एशिया पावर इंडेक्स 2026 में...

Punjab News: रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में कार्रवाईः दुबई से लौटा युवक गिरफ्तार, देखें वीडियो

गुरदासपुरः राजस्थान पुलिस ने गुरदासपुर के हरप्रीत सिंह नामक एक युवक को गिरफ्तार किया है। जो गांव शहूर का...

शादी के दबाव से परेशान युवक ने खुद को लगाई आग, गर्लफ्रेंड गिरफ्तार

बिलासपुरः छ्त्तीसगढ़ के बिलासपुर में गर्लफ्रेंड से शादी को लेकर विवाद के बाद एक युवक ने होटल के कमरे...

एक्शन मोड में CM, XEN, JE और ME पर गिरी गाज, सस्पेंड के निर्देश जारी

सिरसाः हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विकास कार्यों में गंभीर अनियमितता और लापरवाही बरतने पर कड़ा रुख...