MohaliPunjab News: इस मामले में बिक्रम मजीठिया को कोर्ट से मिली राहत

Punjab News: इस मामले में बिक्रम मजीठिया को कोर्ट से मिली राहत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की विदेश यात्रा को लेकर आज कोर्ट में सुनवाई हुई। मजीठिया की विदेश यात्रा को लेकर लगाई गई याचिका को कोर्ट ने मंजूर कर लिया है। ऐसे में मजीठिया का विदेश जाने का रास्ता साफ हो गया। दरअसल, मजीठिया ने 18 दिसंबर 2026 से 6 जनवरी 2027 तक विदेश जाने की अनुमति के लिए मोहाली अदालत में अर्जी दाखिल की थी।

हालांकि पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने 21 नवंबर की सुनवाई में अर्जी पर आपत्ति जताते हुए कहा था कि इसमें फ्लाइट, गंतव्य शहर और ठहरने की जगह का पूरा विवरण नहीं है। बता दें कि बिक्रम सिंह मजीठिया फिलहाल आय से अधिक संपत्ति के मामले में सुप्रीम कोर्ट से मिली शर्तों वाली जमानत पर बाहर हैं। जमानत की शर्तों के मुताबिक, वे मोहाली की ट्रायल कोर्ट की पूर्व अनुमति के बिना विदेश नहीं जा सकते। बिना अनुमति देश छोड़ने पर उनकी जमानत रद्द हो सकती है।

इसके अलावा, उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी हुआ था, हालांकि उस पर रोक लग गई थी। मंजूरी के बिना एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन विभाग उन्हें रोक सकता है। मामले में ट्रायल चल रहा है और अगली सुनवाई 6 जनवरी 2027 को तय है। इसलिए विदेश जाने से पहले अदालत की अनुमति लेना जरूरी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: ट्रक की चपेट में आने से एक्टिवा सवार महिला की मौत, देखें वीडियो

होशियारपुरः माहिलपुर मुख्य चौक में भीषण सड़क हादसा हो...

Gym जा रही 20 वर्षीय युवती पर आवारा कुत्तों ने किया हमला, घायल

पंचकूलाः शहर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार जारी...

Punjab News: आवारा कुत्तों का कहर, स्कूल जाते 8 वर्षीय बच्चे को उतारा मौत के घाट

अमृतसरः जंडियाला गुरु के गांव जलाल में आवारा कुत्तों...

5-Star Hotel में जर्मन के नागरिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

कोलकाताः पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के न्यू मार्केट...

Punjab News: तेज रफ्तार कार का कहर, एक की मौत, देखें दिल दहलाने वाली CCTV

अमृतसरः जिले के मजीठा रोड पर बीती रात तेज...

Punjab News: ट्रक की चपेट में आने से एक्टिवा सवार महिला की मौत, देखें वीडियो

होशियारपुरः माहिलपुर मुख्य चौक में भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला...

Gym जा रही 20 वर्षीय युवती पर आवारा कुत्तों ने किया हमला, घायल

पंचकूलाः शहर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार जारी है। जहां आज सुबह करीब 7 बजे सेक्टर-11 में जिम...

Punjab News: आवारा कुत्तों का कहर, स्कूल जाते 8 वर्षीय बच्चे को उतारा मौत के घाट

अमृतसरः जंडियाला गुरु के गांव जलाल में आवारा कुत्तों का कहर देखने को मिला। जहां कुत्तों ने नोच-नोचकर 8...

5-Star Hotel में जर्मन के नागरिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

कोलकाताः पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के न्यू मार्केट इलाके स्थित एक पांच सितारा होटल में जर्मन नागरिक की...