AmritsarPunjab News: तेज रफ्तार कार का कहर, एक की मौत, देखें दिल...

Punjab News: तेज रफ्तार कार का कहर, एक की मौत, देखें दिल दहलाने वाली CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः जिले के मजीठा रोड पर बीती रात तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान अमृतपाल सिंह निवासी तरनतारन के रूप में हुई है। कार की टक्कर इतनी जोरदार थी कि व्यक्ति उछलकर सड़क किनारे टाइल्स के शोरूम के बाहर रखे पत्थरों से जा टकराया। इसके बाद कार चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार आगे खड़ी रेहड़ी को टक्कर मारते हुए खंभे से जा टकराई।

हादसे की सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि कार अनियत्रिंत होकर खंभे से टकरा गई। सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि रात के समय तेज रफ्तार कार मजीठा रोड पर आ रही है। इसी दौरान चालक नियंत्रण खो देता है और कार सड़क पर जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार देती है। टक्कर के बाद व्यक्ति सड़क किनारे जा गिरता है।

इसके तुरंत बाद कार रेहड़ी और खंभे से टकराकर रुक जाती है। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मामले की जानकारी देते हुए थाना सदर के एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि मजीठा रोड पर हुए सड़क हादसे में अमृतपाल सिंह की मौत हुई है। पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है। हादसे के कारणों और कार चालक से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: आवारा कुत्तों का कहर, स्कूल जाते 8 वर्षीय बच्चे को उतारा मौत के घाट

अमृतसरः जंडियाला गुरु के गांव जलाल में आवारा कुत्तों...

5-Star Hotel में जर्मन के नागरिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

कोलकाताः पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के न्यू मार्केट...

मुख्यमंत्री ने गुरु नानक देव जयंती पर लोगों को बधाई दी

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने गुरु नानक...

Punjab News: आवारा कुत्तों का कहर, स्कूल जाते 8 वर्षीय बच्चे को उतारा मौत के घाट

अमृतसरः जंडियाला गुरु के गांव जलाल में आवारा कुत्तों का कहर देखने को मिला। जहां कुत्तों ने नोच-नोचकर 8...

5-Star Hotel में जर्मन के नागरिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

कोलकाताः पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के न्यू मार्केट इलाके स्थित एक पांच सितारा होटल में जर्मन नागरिक की...

दर्दनाक हादसाः स्कॉर्पियो की चपेट में आने से दंपती और बेटे की मौत, देखें वीडियो

रिश्तेदार के घर शादी में शामिल होने आया था परिवार गाजियाबादः दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर गाजियाबाद क्षेत्र में आज हुए एक...

देव दीपावली पर जगमगाएंगे घाट, जलेंगे 11 लाख दीये, दुल्हन की तरह सजे 9 क्रूज, देखें वीडियो

पहली बार 2000 से अधिक ड्रोन से जगमगाएगा आसमान काशीः वाराणसी में 24 नवंबर को देव दीपावली का भव्य आयोजन...