फिरोजपुरः जिले कस्बे ममदोट में बीती रात मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने व्यापारी मनीष चोपड़ा के घर के गेट पर फायरिंग कर दी। गोली चलाने आए युवकों ने अपने चेहरे बांध रखे थे। आरोपी कुछ ही मिनटों में घर के गेट पर गोलियां चलाकर फरार हो गए। देर रात जब गोलियां चलीं तो कारोबारी परिवार को सुरक्षा देने वाला पुलिसकर्मी भी घर के अंदर था। बताया जा रहा है कि सुरक्षा कर्मी की ओर से कोई जवाबी कार्रवाई नहीं की गई।
बता दें कि उक्त व्यवसायी को एक विदेशी नंबर से फिरौती के लिए फोन आया था, जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी थी, पुलिस को सूचना दिये जाने के बाद भी करीब दो सप्ताह पहले उक्त व्यवसायी के घर पर रात के समय मोटरसाइकिल पर आये नकाबपोश युवकों ने गोलीबारी की थी। जिसके बाद पुलिस ने जल्द ही शूटरों को काबू करने का दावा करते हुए व्यवसायी को सुरक्षा दी थी।
