Hocky Champion Trophy 2026
Haryana Govtहरियाणा सरकार की हिदायत, RTI की प्रथम अपीलों का तय समय में...

हरियाणा सरकार की हिदायत, RTI की प्रथम अपीलों का तय समय में हो निपटारा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत दायर प्रथम अपीलों का निर्धारित समय में निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, प्रथम अपीलीय प्राधिकारियों को अपीलों पर स्पष्ट एवं तर्कसंगत कारणों सहित आदेश पारित करने की भी हिदायत दी है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी एक पत्र के अनुसार, प्रत्येक प्रथम अपील का निपटारा सूचना का अधिकार अधिनियम की धारा 19(6) के तहत निर्धारित समय-सीमा के भीतर करना अनिवार्य होगा।

इसके अलावा, प्रथम अपील पर पारित हर आदेश में अपीलकर्ता द्वारा उठाए गए सभी प्रमुख बिंदुओं और आधारों पर विचार करते हुए स्पष्ट एवं तर्कसंगत कारण दर्ज किए जाएंगे। निर्देशों में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि मांगी गई सूचना कानून के तहत प्रकट की जा सकती है, तो संबंधित राज्य जन सूचना अधिकारी (एसपीआईओ) बिना किसी अनावश्यक देरी के सूचना उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें।

सरकार ने सभी विभागों के प्रथम अपीलीय प्राधिकारियों को इन निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा है, ताकि सूचना मांगने वाले आवेदकों को अनावश्यक रूप से द्वितीय अपील के लिए राज्य सूचना आयोग का रुख न करना पड़े।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

चम्बा जिले के प्रवास के दौरान CM Sukhu ने किए 656 करोड़ रुपये के उद्घाटन एवं शिलान्यास

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा ज़िला...

Jalandhar News: अब 2027 के ‘Junior Hockey World Cup’ की मेजबानी पर टिकी नजरें, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: खेल भावना और बेहतरीन आयोजन का जश्न...

दीपावली के मौके पर CM Sukhu ने श्रमिकों को दी बड़ी सौगात

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के दिशा-निर्देश पर...

Jalandhar News: नहर के पास लोहे की रॉड से भरा पलटा ट्रक, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: फिल्लौर में गांव खैरा भट्टियां नहर के...

Punjab News: धनतेरस पर आभूषण, झाड़ू और बर्तनों की खरीददारी, बाजारों में लगी रौनक, देखें वीडियो

अमृतसरः धनतेरस के पावन पर्व के अवसर पर देश भर के बाजारों में खरीदारी का जबरदस्त उत्साह है। विशेष...

चम्बा जिले के प्रवास के दौरान CM Sukhu ने किए 656 करोड़ रुपये के उद्घाटन एवं शिलान्यास

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा ज़िला के अपने चार दिवसीय प्रवास के अंतिम दिन शुक्रवार को...

Jalandhar News: अब 2027 के ‘Junior Hockey World Cup’ की मेजबानी पर टिकी नजरें, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: खेल भावना और बेहतरीन आयोजन का जश्न मनाते हुए हॉकी पंजाब के अध्यक्ष नितिन कोहली ने डिप्टी...

दीपावली के मौके पर CM Sukhu ने श्रमिकों को दी बड़ी सौगात

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के दिशा-निर्देश पर श्रमिकों के कल्याण और सामाजिक सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए...