फिरोजपुरः जन स्वास्थ्य के साथ कोई भी समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी मुहिम के तहत फिरोजपुर के खाद्य सुरक्षा विभाग की एक टीम ने आज शेर खान और कूलगढ़ी गांवों में मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थ बेचने वाली दुकानों का विशेष निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के नियमों का पालन करने और साफ-सुथरा व सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराने के कड़े निर्देश दिए गए।
टीम ने शेर खान और कूलगढ़ी गांवों में मिठाई की दुकानों की जांच की गई। इस दौरान साफ-सफाई, स्वच्छता की स्थिति, मिठाइयों की गुणवत्ता और उन्हें रखने (स्टोरेज) के इंतजामों की जांच की गई। विभाग ने दुकानदारों को अपनी दुकानों और मिठाई बनाने वाली जगहों पर साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा कि खाद्य पदार्थ मक्खियों, मच्छरों और अन्य कीड़ों से सुरक्षित रहें। मिठाइयों को सही तापमान पर और साफ-सुथरे माहौल में रखने के निर्देश दिए ताकि वे खराब या दूषित न हों।
दुकानदारों को स्पष्ट रूप से बताया कि मिठाइयों को आकर्षक बनाने के लिए किसी भी ऐसे रंग, रसायन या कृत्रिम खुशबू (परफ्यूम) का इस्तेमाल न करें, जिसे मंजूरी न मिली हो। केवल तय मानकों के अनुसार स्वीकृत ‘फूड-ग्रेड’ सामग्री का ही उपयोग किया जाना चाहिए। दुकानदारों को निर्देश दिया है कि वे केवल उच्च गुणवत्ता वाली, ताजी और सुरक्षित मिठाइयां ही बनाएं और बेचें। किसी भी घटिया या खराब कच्चे माल का इस्तेमाल करना पूरी तरह से प्रतिबंधित है।
शेर खान गांव में निरीक्षण के दौरान मोगा से लाई लगभग 70 किलो मिठाइयां बहुत बुरी हालत में खराब पाई गईं। जांच करने पर पता चला कि मिठाइयों पर फफूंद लग गई थी और उनकी गुणवत्ता बेहद खराब थी। इसके अलावा इन पर निर्माण तिथि (मैन्युफैक्चरिंग डेट) और समाप्ति तिथि (एक्सपायरी डेट) जैसी जरूरी जानकारी भी नहीं थी।
विभाग ने तुरंत कार्रवाई की और 70 किलो खराब मिठाइयों को मौके पर ही नष्ट करवा दिया, ताकि वे किसी भी हाल में लोगों तक न पहुंच सकें। जनता को साफ और सुरक्षित खाद्य पदार्थ न दे पाने की तुलना में, थोड़ा कम मुनाफा कमाना बेहतर है। खाद्य सुरक्षा विभाग, फिरोजपुर ने स्पष्ट किया है कि जो कोई भी लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।
