लुधियानाः जिले की साउथ सिटी में गोली चलने की घटना सामने आई है। जहां गोली लगने से कपड़ा कारोबारी की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार नौजवान बीएमडब्ल्यू गाड़ी में सवार था और उसने गोली मारकर जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के दौरान गाड़ी अंदर से लॉक थी। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई।
हादसे में नौजवान को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान 30 वर्षीय पुलकित पोपले पुत्र शाम लालवर्षीय के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि मृतक शादीशुदा था। पुलकित का शव सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। थाना प्रभारी कुलवंत सिंह ने बताया कि अभी तक मामले की जांच की जा रही है।
पूछताछ में पता चला है कि मृतक बहादुर के रोड स्थित कपड़ा कारोबारी का काम करता था। फिलहाल, पुलकित पोपली ने इतना खौफनाक कदम क्यों उठाया, इस कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की हर एंगल से गहनता से जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी सिविल अस्पताल पहुंच गए, जहां परिजनों का रो-रो-कर बुरा हाल हो रहा है।
