जालंधर, ENS: पंजाब के हॉकी हब जालंधर में ‘हीरो एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी पंजाब 2026’ की ऐतिहासिक शुरुआत हुई। जहां पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा नए स्टेडियम का उद्घाटन किया गया। पंजाब और बांग्लादेश के बीच मुकाबले से पहले मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने टूर्नामेंट की ओपनिंग सेरेमनी में शिरकत की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ट्रॉफी उठाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों को शुभकामनाएं दीं। मैदान में सीएम मान ने भारतीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम में गोल्ड मेडल जीतने वाले पुराने खिलाड़ी भी स्टेडियम में पहुंचे। आजादी के बाद यह पहला मौका है जब जालंधर में इतनी बड़ी पुरुष हॉकी चैंपियनशिप आयोजित हो रही है।
इस दौरान सीएम मान ने स्टेडियम में खिलाड़ी विदेशी खिलाड़ियों सहित दर्शकों का आभार व्यक्त किया। सीएम मान ने कहा कि जालंधर लीग मैच के लिए जालंधर और मोहाली स्टेडियम चुने गए। ऐसे में जालंधर में सेमीफाइनल खेला जाएगा और फाइनल मैच मोहाली में खेला जाएगा। सीएम मान ने कहा कि पहली बार पंजाब में एशियंस टूर्नामेंट का आगाज होने पर उन्हें गर्व महसूस हो रहा है।
सीएम मान भारतीय खिलाड़ी सरपंच साहब हरमनप्रीत सिंह को लेकर कहा कि वह कहते थे कि विदेशों में भी टूर्नामेंट खेल लिए, लेकिन अपनी धरती पर माता-पिता की अगुवाई में टूर्नामेंट नहीं खेला। ऐसे में एशियंस टूर्नामेंट में अपनी धरती पर खेलना गर्व की बात है। इस दौरान विदेशी खिलाड़ियों के कप्तान को भी सीएम मान ने सम्मानित किया।
जिसके बाद भारतीय खिलाड़ियों के परिवार को सीएम मान द्वारा सम्मानित किया गया। सीएम मान ने कहाकि वह चाहते है कि हॉकी विश्वकप टूर्नामेंट के लिए भी पंजाब का नाम शामिल करेंगे ताकि वह भी पंजाब की धरती पर खेला जाए। आज पहला मैच दोपहर एक बजे मलेशिया और चीन के बीच खेला गया। जिसके बाद दूसरा मैच दोपहर 3:15 बजे जापान और कोरिया के बीच खेला गया। वहीं भारतीय टीमों के साथ-साथ विदेशी टीमों का दर्शक हौसला-अफ़ज़ाई कर रहे है। इस दौरान भारी संख्या में दर्शक स्टेडियम में पहुंचे है। वहीं स्टेडियम में गायक निंजा भी स्टेडियम में पहुंचे, जहां उन्होंने गायकी से खिलाड़ियों और दर्शकों का मनोरंजन किया।