Haryana Govtसड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मदद के लिए आगे आए विकास...

सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मदद के लिए आगे आए विकास एवं पंचायत मंत्री

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के विकास एवं पंचायत तथा खनन मंत्री कृष्णलाल पंवार ने सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की सहायता के लिए तत्काल कदम उठाकर मानवीय संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया। सड़क पर हुए हादसे को देखकर मंत्री ने अपने काफिले को तुरंत रुकवाया और घायल चालक को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से अपने काफिले में चल रही पायलट गाड़ी से अस्पताल भिजवाया।

उल्लेखनीय है कि मंत्री कृष्णलाल पंवार आज पानीपत जिले के मडलौडा स्थित अपने निवास से चरखी दादरी में आयोजित कबड्डी खेल ट्रायल कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान 152-डी पर जींद जिले के जुलाना के पास एक पिकअप गाड़ी और कैंटर के बीच टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में पिकअप गाड़ी का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक राजस्थान के पिलानी का निवासी बताया गया है।

हादसे को देखते ही मंत्री कृष्णलाल पंवार ने बिना किसी देरी के अपना काफिला रुकवाया और दुर्घटनास्थल पर घायल व्यक्ति की सहायता के लिए आवश्यक कदम उठाए। उन्होंने मानवीय संवेदना दिखाते हुए अपने काफिले में चल रही पायलट गाड़ी के माध्यम से घायल चालक को तत्काल अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की, ताकि उसे जल्द से जल्द उपचार मिल सके। इस दौरान मंत्री ने प्राथमिकता घायल व्यक्ति को चिकित्सा सहायता उपलब्ध करवाने को दी। सड़क हादसे के समय मंत्री द्वारा अपना काफिला रुकवाकर घायल चालक को अस्पताल भिजवाने की इस पहल ने मानवीय संवेदना, तत्परता और जनसेवा के महत्व को रेखांकित किया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: Asian Hockey Champions Trophy का CM Mann ने किया उद्घाटन, देखें Live

जालंधर, ENS: पंजाब के हॉकी हब जालंधर में 'हीरो...

महाराजा अग्रसेन के सिद्धांत समानता, सहयोग और सामाजिक एकता के प्रतीक – विपुल गोयल

चण्डीगढ़: हरियाणा के राजस्व एवं शहरी स्थानीय निकाय मंत्री...

न्यूजीलैंड के खिलाफ Abhishek Sharma ने तूफानी शतक जड़कर रचा इतिहास, तोड़ा Kohli का रिकॉर्ड

नई दिल्लीः वेलिंग्टन में खेले गए तीसरे टी20 मैच...

Punjab News: नशे के खिलाफ प्रशासन का एक्शन, महिला तस्कर का घर धवस्त, देखें वीडियो

होशियारपुरः 'नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत पुलिस...

Jalandhar News: Asian Hockey Champions Trophy का CM Mann ने किया उद्घाटन, देखें Live

जालंधर, ENS: पंजाब के हॉकी हब जालंधर में 'हीरो एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी पंजाब 2026' की ऐतिहासिक शुरुआत हुई।...

महाराजा अग्रसेन के सिद्धांत समानता, सहयोग और सामाजिक एकता के प्रतीक – विपुल गोयल

चण्डीगढ़: हरियाणा के राजस्व एवं शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के आदर्श समानता,...

न्यूजीलैंड के खिलाफ Abhishek Sharma ने तूफानी शतक जड़कर रचा इतिहास, तोड़ा Kohli का रिकॉर्ड

नई दिल्लीः वेलिंग्टन में खेले गए तीसरे टी20 मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज...

हरियाणा के राज्यपाल ने आरकेएसडी कॉलेज के 35वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

चंडीगढ़: हरियाणा के राज्यपाल प्रो असीम कुमार घोष ने कहा कि आज के दौर में दुनिया को केवल सवालों...