Sportsन्यूजीलैंड के खिलाफ Abhishek Sharma ने तूफानी शतक जड़कर रचा इतिहास, तोड़ा...

न्यूजीलैंड के खिलाफ Abhishek Sharma ने तूफानी शतक जड़कर रचा इतिहास, तोड़ा Kohli का रिकॉर्ड

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः वेलिंग्टन में खेले गए तीसरे टी20 मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया इस सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है। अब यहां से टीम इंडिया की नजरें क्लीन स्वीप पर होंगी। इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए थे। 199 रन के टारगेट को भारत ने अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर 13.2 ओवर (80 गेंदों) में आसानी से हासिल कर लिया। इस मैच में ओपनर अभिषेक शर्मा ने आतिशी शतक जमाया।

उन्होंने 38 गेंदों का सामान करके 113 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 11 छक्के शामिल हैं। यह उनका टी20 इंटरनेशनल में चौथा शतक था। 26 वर्षीय अभिषेक ने शतक लगाकर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाई। अभिषेक शर्मा ने इतिहास रचा है। वह पुरुष टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने विराट कोहली का रिकॉर्ड ध्वस्त किया। अभिषेक सबसे छोटे फॉर्मेट में कुल 11 सेंचुरी लगा चुके हैं। कोहली ने 10 शतक जमाए। अभिषेक टी20 में सर्वाधिक शतक लगाने वाले प्लेयर्स की ओवरऑल लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं। उनसे आगे पाकिस्तान के बाबर आजम (13) और वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर क्रिस गेल (22) हैं। कोहली, साउथ अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक और ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर संयुक्त रूप से चौथे पायदान पर हैं।

अभिषेक पुरुषों के टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक जमाने वालों की सूची में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर आ गए हैं। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव (भारत), करणबीर सिंह (ऑस्ट्रिया), फिल साल्ट (इंग्लैंड) ने चार-चार ठोके। रोहित शर्मा (भारत) और ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया) ने पांच-पांच शतक मारे हैं। अभिषेक ने टी20 इंटरनेशनल में 150 सिक्स का आंकड़ा पार कर लिया है। उनके खाते में फिलहाल 70 मैचों में 158 सिक्स हैं। वह T2OI में 150 या उससे अधिक छक्के लगाने वाले तीसरे भारतीय हैं। उनसे आगे सूर्यकमार यादल (113 मैचों में 179 सिक्स) रोहित (159 मैचों में 205 सिक्स) हैं। अभिषेक पुरुषों की T20I पारी में तीन बार 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले फुल मेंबर प्लेयर बन गए हैं। ओवरऑल लिस्ट में अभिषेक दूसरे जबकि करणबीर सिंह शीर्ष पर हैं। करणबीर ने पांच बार T20I पारी में 10 या उससे अधिक सिक्स उड़ाए हैं।

न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी की बात करें तो टीम का पहला विकेट दूसरे ओवर में गिरा। जब टिम सीफर्ट सिर्फ 2 रन बनाकर अर्शदीप सिंह की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद फिन एलन और डेरिल मिचेल ने संभलकर खेलते हुए दूसरे विकेट के लिए 86 रन जोड़े। एलन 40 रन बनाकर नीतीश रेड्डी का शिकार बने। अपना 100वां टी20 मैच खेल रहे ग्लेन फिलिप्स भी 17 रन बनाकर अक्षर पटेल की गेंद पर आउट हो गए। मुश्किल वक्त में मिचेल का साथ देने बेवन जैकब्स आए और दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 75 रनों की शानदार और नाबाद साझेदारी की। डेरिल मिचेल ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 89 रनों की नाबाद पारी खेली, जबकि जैकब्स ने भी नाबाद 39 रनों का अहम योगदान दिया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग ने प्रवर्तन एजेंसियों के कामकाज की समीक्षा की

चंडीगढ़: भारतीय निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्तों,...

जनसुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर का शव बरामद

झारखंडः जनसुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक गुप्ता...

नायक समाज को SC का दर्जा दिलाने के लिए पंजाब सरकार ने प्रक्रिया तेज की: Dr. Baljit Kaur

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा में फाजिल्का विधानसभा क्षेत्र के विधायक...

Jalandhar News: Asian Hockey Champions Trophy का CM Mann ने किया उद्घाटन, देखें Live

जालंधर, ENS: पंजाब के हॉकी हब जालंधर में 'हीरो...

पंजाब विधानसभा ने केंद्र सरकार से श्री करतारपुर साहिब गलियारा दोबारा खोलने की अपील की

चंडीगढ़: श्री गुरु नानक देव जी के ‘सर्वजन के कल्याण’ के संदेश को प्रमुखता देते हुए पंजाब के शिक्षा...

पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग ने प्रवर्तन एजेंसियों के कामकाज की समीक्षा की

चंडीगढ़: भारतीय निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्तों, महानिदेशकों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आगामी...

जनसुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर का शव बरामद

झारखंडः जनसुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव मुरी जंक्शन के पास जंगलों से बरामद हुआ...

नायक समाज को SC का दर्जा दिलाने के लिए पंजाब सरकार ने प्रक्रिया तेज की: Dr. Baljit Kaur

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा में फाजिल्का विधानसभा क्षेत्र के विधायक स.नरेंद्र पाल सिंह सवना द्वारा पूछे गए प्रश्न के उत्तर...