HomeGovernment NewsHaryana Govtनशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के अंतर्गत होगी विभिन्न प्रतियोगिताएं

नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के अंतर्गत होगी विभिन्न प्रतियोगिताएं

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चण्डीगढ़: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत द्वारासंचालित ‘‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’’ अभियान के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना, उन्हें राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करना तथा उनकी रचनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है।

एक सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि ‘‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’’ अभियान के तहत प्रतियोगिताओं में भाग लेने के इच्छुक युवा ‘‘माय भारत’’ पोर्टल पर जाकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। प्रतियोगिताओं के लिए नशा मुक्ति और विकसित भारत की थीम पर विभिन्न विषय निर्धारित किए गए हैं।

प्रतिस्पर्धात्मक गतिविधियों के अंतर्गत लोक गीत, एक्ट अथवा मीम एक्ट प्रदर्शन, लघु फिल्म एवं रील प्रतियोगिता, चित्रकला, वाद विवाद एवं नारा लेखन का आयोजन किया जाएगा, इसके अंतर्गत विजेता प्रतिभागियों को जिला स्तर एवं राज्य स्तर के चरणों में भाग लेने का मौका मिलेगा। राज्य स्तर के विजेताओं को 14-15 अगस्त 2026 को राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा।

- Advertisement -
- Advertisement - spot_img
- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement - Encounter India

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -