Himachal Govt
PatialaPunjab News: पार्टी कर रहे 17 वर्षीय छात्र का बेरहमी से कत्ल,...

Punjab News: पार्टी कर रहे 17 वर्षीय छात्र का बेरहमी से कत्ल, पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पटियालाः शहर के रणजीत नगर इलाके में देर रात छात्र पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। दरअसल, घर की छत पर दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे 17 वर्षीय 9 वीं कक्षा के छात्र पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया गया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान तनवीर के रूप में हुई है। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोनों में पुरानी रंजिश चल रही थी। इसी को लेकर देर रात नौजवानों द्वारा युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया गया।

इस घटना में ईलाज के दौरान तनवीर की मौत हो गई। परिवार के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, तनवीर रविवार देर रात अपने कुछ दोस्तों के साथ घर की छत पर पार्टी कर रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों के साथ उसका विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच स्कूल में सहपाठी रहने के दौरान किसी बात को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही थी।

इसी रंजिश को लेकर कहासुनी शुरू हुई और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, विवाद के दौरान दोनों पक्षों में हाथापाई भी हुई। इसी बीच दूसरे पक्ष की ओर से तनवीर पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया गया। हमला इतना गंभीर था कि तनवीर घायल होकर छत पर गिर पड़ा। परिजन और आसपास के लोग उसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना त्रिपड़ी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

पुलिस वारदात के दौरान मौके पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ कर रही है। एसपी मोहित अग्रवाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पार्टी के दौरान पड़ोसियों के साथ विवाद हुआ था। इसी विवाद के बाद तनवीर पर हमला किया गया। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। थाना त्रिपड़ी में आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

देखभाल के जरिए हर बच्चे को नशे की लत से बचाया जा सकता है : डॉ. बलबीर सिंह

चंडीगढ़: भगवंत मान सरकार के ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान...

Railway Station पर दुकान में घुस पेटीज खाते चूहे की वीडियो वायरल

सूरतः अगर आप भी रेलवे स्टेशन में खाने पीने...

पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट से 5 की मौत, दर्जनों झुलसे; 7 घर गिरे, देखें वीडियो

कौशांबीः उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पिपरी पुलिस स्टेशन...

भीषण Landslide से 200 मीटर सड़क हुई गायब, देखें दिल दहलाने वाली वीडियो

कुल्लूः हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से कुदरत के...

Highway पर Fortuner और Alto में हुई भीषण टक्कर, 4 घायल, देखें वीडियो

आधा घंटा यातायात रहा बाधित कानपुरः कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर...

देखभाल के जरिए हर बच्चे को नशे की लत से बचाया जा सकता है : डॉ. बलबीर सिंह

चंडीगढ़: भगवंत मान सरकार के ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के तहत अब नशे की आपूर्ति पर रोक लगाने के...

Railway Station पर दुकान में घुस पेटीज खाते चूहे की वीडियो वायरल

सूरतः अगर आप भी रेलवे स्टेशन में खाने पीने के शौकीन है तो सावधान। दरअसल, अक्सर लोग रेलवे स्टेशन...

पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट से 5 की मौत, दर्जनों झुलसे; 7 घर गिरे, देखें वीडियो

कौशांबीः उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पिपरी पुलिस स्टेशन इलाके के महमूदपुर में पटाखे की एक फैक्ट्री में विस्फोट...

भीषण Landslide से 200 मीटर सड़क हुई गायब, देखें दिल दहलाने वाली वीडियो

कुल्लूः हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से कुदरत के कहर देखने को मिला। जहां निरमंड उपमंडल में अचानक लैंडस्लाइड...