Girl in a jacket
HomeHimachalBaddiपंजाबः जिम जा रहे युवक पर बदमाशों ने बरसाए डंडे, देखें CCTV

पंजाबः जिम जा रहे युवक पर बदमाशों ने बरसाए डंडे, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः माल रोड़ पर स्थित पॉश इलाके में हैमर नामक जिम जा रहे युवक पर बदमाशों ने हमला कर दिया। बताया जा रहा हैकि जब युवक जिम की सीढ़ियां चढ़ा तो 4 अज्ञात युवकों की ओर से उस पर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने उस पर डंडे भी बरसाए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस मामले की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। वीडियो में दिख रहा है करीब आधे घंटे तक आरोपी वहां पर पहले से उसका इंतजार करते रहे। ऐसे में जब पीड़ित जिम के लिए आया तो उन्होंने उस डंडे बरसाए।

जिसके बाद उन्होंने उस जिम बैग से हमला कर दिया। हादसे में पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की पहचान 30 वर्षीय लखन के रूप में हुई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी गाड़ी में सवार होकर फरार हो गए। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस की ओर से मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी का कहना है कि पुरानी रंजिश के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है। फिलहाल पुलिस पीड़ित के बयानों पर कार्रवाई कर रही है और हमलावरों के बारे में जानकारी एकत्रित कर रही है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -