HomeHimachalUnaभारतीय जनता पार्टी का दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण अभियान शुरू

भारतीय जनता पार्टी का दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण अभियान शुरू

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित : भारतीय जनता पार्टी का दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण अभियान शुरू हो चुका है। इसी के तहत हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों में भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय दीप कमल में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन तथा जिला प्रभारी एवं विधायक विपिन परमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम मिन्हास ने की, जबकि पूर्व मंत्री एवं विधायक सतपाल सिंह सत्ती भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला भर से पहुंचे पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर विपिन परमार ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचार और मिशन है, जो राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करता है।

उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा योजनाबद्ध तरीके से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों, कार्यक्रमों और जनहितकारी योजनाओं की गहन जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत प्रदेश के प्रत्येक जिले में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति अधिक समर्पित बनाना तथा उन्हें जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए तैयार करना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को मन, कर्म और वचन से राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा दी जा रही है, ताकि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके। प्रशिक्षण शिविर के दौरान विभिन्न विषयों पर सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें पार्टी की विचारधारा, संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, जनसंपर्क, सोशल मीडिया की भूमिका तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी। पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनता के बीच जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने का आह्वान किया।

 

- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -