अमृतसरः अमृतसर में आज श्री अकाल तख्त साहिब के सामने विधायक और कैबिनेट मंत्री पेश होने जा रहे है। जिसको लेकर अकाल तख्त साहिब के कुलदीप सिंह गड़गज कार्यकारी जत्थेदार हैं। उन्होंने श्री दरबार साहिब पहुंचने पर पत्रकारों को संबोधित करते कहा कि मीरी पीरी के मालिक श्री गुरु हरगोबिंद सिंह जी ने श्री अकाल तख्त साहिब की सृजना अपने हाथों की है। जहां भी गुरु नानक नाम बरसता है, वह श्री अकाल तख्त साहिब को समर्पित है। सरकार ने जो श्री अकाल तख्त साहिब में दखल दिया और कानून बनाया है। उसी का स्पष्टीकरण के लिए विधायकों और कैबिनेट मंत्रियों को श्री अकाल तख्त सामने पेश होने के लिए कहा है।
उन्होंने कहा कि हम सभी को गुरु ग्रंथ साहिब और गुरु पंथ के उलट नहीं चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि आत्मा गुरु ग्रंथ में और शरीर गुरु पंथ में होना चाहिए। मैं गुरु के आगे अरदास करता हूं कि हम सभी मिलकर रहे। वहीं श्री दरबार साहिब में मत्था टेकने पहुंचे शिरोमणि अकाली दल के नेता मनप्रीत सिंह अयाली ने मीडिया से बात करते कहा कि अकाल तख्त साहिब के आदेशों का पालन करना हर सिख का कर्तव्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अकाल तख्त साहिब को कोई चुनौती नहीं है और न ही उनके खिलाफ कोई टिप्पणी की जानी चाहिए।
अयाली ने कहा कि हम विनम्र सिख हैं जो अकाल तख्त साहिब के आदेशों का पालन करते हैं और जत्थेदार जो भी कहेंगे, हम उसका सख्ती से पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि जत्थेदार साहिब द्वारा दिया कोई भी आदेश मानना हमारा कर्तव्य है और हम उससे आगे नहीं जाएंगे।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अगर कोई संशोधन करने की बात थी, तो वह पहले ही हो जानी चाहिए थी, लेकिन अब जो भी आदेश दिया जाएगा, उसे पूरी ईमानदारी से स्वीकार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर सिख के लिए अकाल तख्त साहिब की गरिमा और आदेशों का पालन करना सर्वोपरि है।

