Girl in a jacket
HomeHimachalBaddiपंजाबः गुरुद्वारा के ग्रंथी पर किया हमला, मामला दर्ज 

पंजाबः गुरुद्वारा के ग्रंथी पर किया हमला, मामला दर्ज 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः गांव मियादियां कलां से बड़ी खबर सामने आई है। जहां गुरुद्वारा साहिब के बर्तन वापस मांगने गए ग्रंथी पर हमला कर दिया गया। इस हमले के दौरान ग्रंथी ने आरोपियों पर दस्तार को उतारने के आरोप भी लगाए है। मामले की जानकारी देते हुए गांव मियादियां कलां के गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी शक्कत्र सिंह ने बताया कि गांव के ही सोहन सिंह अपने दादा की मौत पर तकरीबन 3 महीने पहले गुरुद्वारा साहिब से बर्तन मांग कर ले गए थे। उन्होंने बाकी बर्तन तो वापस भेज दिया लेकिन 30 ग्लास, एक जग और एक पतीला वापस नहीं किया। जिसके लिए उसे कई बार कहा ओर संदेश भेजा लेकिन वो टाल मटोल करता रहा।

बीते दिन वो सेवादार गुरजीत सिंह , सुखबीर सिंह और हरप्रीत सिंह के साथ बर्तन  वापस मांगने गए। उस दौरान उनकी बेहस हो गई। सोहन सिंह ने उन्हें गालियां निकाली। वो गलियां सुनकर वापस आ गए। जब गली के मोड़ पर पहुंचे तो आरोपी पीछे से भागकर उनके पास आए। उन्होंने ईंटों और पत्थरों से उन पर हमला कर दिया। उनकी पगड़ी भी उतार दी और पीड़ित को गंभीर रूप से जख़्मी कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं थाना भिंडी सैदा ने किया मामला दर्ज मामले की जांच के लिए थाना भिंडी सईदा में एफआईआर दर्ज कराई गई। पुलिस ने 295a, 341, 506 ओर 34 आईपीसी की धारा के तहत सोहन सिंह, बिक्रम सिंह, अंग्रेज सिंह और हरप्रीत सिंह पर मामला दर्ज कर लिया है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -